फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Big accident in Bettiah Bihar tractor loaded on boat drowned in river body of a woman recovered 4 missing including tractor driver

बिहार: बेतिया में बड़ा हादसा, नाव पर लदा ट्रैक्टर नदी में डूबा, एक महिला का शव बरामद, ट्रैक्टर ड्राइवर समेत 4 लापता

Wed, 19 Jan 2022 09:57 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 19 Jan 2022 09:57 PM IST
सार

बताया जाता है कि नाव पर लदा ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया और नदी में डूब गया। उस समय नाव पर 14 लोग सवार थे। नदी में गिरते ही कुछ लोग तैरकर निकल गए। ट्रैक्टर ड्राइवर सहित चार लोगों की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
 

विज्ञापन
Big accident in Bettiah Bihar tractor loaded on boat drowned in river body of a woman recovered 4 missing including tractor driver
बिहार में हादसा - फोटो : ANI

विस्तार

बिहार के बेतिया में बुधवार को बड़ा हादसा होने की खबर है। बताया जा रहा है कि नाव के जरिए गन्ना लदे हुए टैक्टर को नदी के पार ले जाया जा रहा था। इस दौरान ट्रैक्टर अचानक नदी में डूब गया। आसपास बैठे लोग भी इसकी चपेट में आ गए। नाव पर 14 लोग सवार थे। एक महिला का शव स्थानीय गोताखोरों ने निकाला है। घटना नौतन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के पास की है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि नाव पर लदा ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट हो गया और नदी में डूब गया। उस समय नाव पर 14 लोग सवार थे। नदी में गिरते ही कुछ लोग तैरकर निकल गए। ट्रैक्टर ड्राइवर सहित चार लोगों की जानकारी नहीं मिल पा रही है।
विज्ञापन


दरअसल, गोपालगंज जिले के गन्ना किसान भगवानपुर गांव के पास गंडक नदी के रास्ते बड़ी नाव पर ट्रैक्टर लाद कर गन्ना काटने जा रहे थे। जैसे ही वह नाव पर सवार हुए वैसे ही ट्रैक्टर को किसी ने चालू कर दिया। इससे ट्रैक्टर पर बैठे लोग अचानक ट्रैक्टर समेत पानी में गिर गए। घटना के दौरान कई लोगों ने नदी में तैर कर अपनी जान बचाई। वहीं, 4 लोग लापता हैं। उनकी खोजबीन की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल नदी से निकले तीन लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। तीनों का इलाज चल रहा है। वहीं, इस हादसे के बाद मौके पर पहुंचे एसडीपीओ संजीव कुमार और एसडीओ उपेन्द्र पाल के अलावा कई पुलिसकर्मी कैंप कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed