फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   All necessary steps are being taken by the government of bihar regarding corona infection: officials

बिहारः कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर अधिकारियों ने दी अहम जानकारी    

Mon, 13 Jul 2020 10:15 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 13 Jul 2020 10:15 PM IST
विज्ञापन
All necessary steps are being taken by the government of bihar regarding corona infection: officials
कोरोना वायरस (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : PTi

बिहार में कोरोना वायरस की रोकथाम को लेकर सरकार द्वारा किए जा रहे कार्यों के संबंध में सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग के सचिव अनुपम कुमार, स्वास्थ्य सचिव लोकेश कुमार सिंह एवं अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय जितेन्द्र कुमार ने अहम जानकारी दी।

विज्ञापन


सचिव, सूचना एवं जनसम्पर्क श्री अनुपम कुमार ने बताया कि कोविड-19 की वर्तमान स्थिति को लेकर राज्य सरकार द्वारा सभी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। रोकथाम उपायों पर सरकार का पूरा ध्यान है और स्वास्थ्य सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि रेडियो, टेलीविजन, माइकिंग एवं अन्य सभी प्रचार माध्यमों से लोगों को जागरुक करने के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी गाइडलाइन तथा सोशल डिस्टेंसिंग के सभी मानकों का अनुपालन करने के लिए लोगों से लगातार अपील की जा रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सभी चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में अन्य मरीजों की चिकित्सा में किसी प्रकार का व्यवधान उत्पन्न न हो एवं इसके साथ-साथ कोरोना मरीजों के इलाज की भी समुचित व्यवस्था हो, इसे सुनिष्चित करने हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी प्राचार्यों एवं अधीक्षकों को निर्देश दिया गया है। इसके अतिरिक्त सभी बिस्तरों के साथ ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था के साथ-साथ चिकित्सीय सेवाएं, मानव संसाधन सहित सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अनुपम कुमार ने बताया कि रोजगार सृजन पर सरकार का पूरा ध्यान है और लॉकडाउन पीरियड से लेकर अभी तक 5 लाख 41 हजार से अधिक योजनाओं के अंतर्गत 10 करोड़ 57 लाख से अधिक मानव दिवसों का सृजन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि राशन कार्ड विहीन सुयोग्य परिवारों में नए राशन कार्ड का वितरण तेजी से किया जा रहा है। अभी तक गैर राशन कार्डधारी सुयोग्य परिवारों के लिए 23 लाख 38 हजार 990 नए राशन कार्ड बनाए जा चुके हैं। इनमें से अब तक 13 लाख 78 हजार 87 राशन कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। इस प्रकार लगभग 59 प्रतिशत राशन कार्डों का वितरण किया जा चुका है।

 

स्वास्थ्य विभाग के सचिव लोकेश कुमार सिंह ने बताया कि कोरोना से पिछले 24 घंटे में 411 लोग स्वस्थ हुए हैं। अब तक 12,364 लोग कोविड-19 संक्रमण से स्वस्थ हो चुके हैं और इस प्रकार बिहार का रिकवरी रेट 70.97 प्रतिशत है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,116 नये पॉजिटिव मामले सामने आये हैं और वर्तमान में बिहार में कोविड-19 के 4,922 एक्टिव मरीज हैं। सचिव, स्वास्थ्य ने बताया कि पिछले 24 घंटे में 9,129 सैंपल्स की जांच की गई है।

अपर पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय, जितेन्द्र कुमार ने बताया कि सरकार द्वारा एक जुलाई से लागू अनलॉक-2 के तहत जारी गाइडलाइन का अनुपालन कराया जा रहा है। पिछले 24 घंटे में 431 वाहन जब्त किए गए हैं और 10 लाख 03 हजार 150 रूपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। पिछले 24 घंटे में कोई कांड दर्ज नहीं किया गया है और किसी व्यक्ति की गिरफ्तारी भी नहीं हुई है। 

इस प्रकार एक जुलाई से अब तक छह कांड दर्ज किए गए हैं और चार व्यक्तियों की गिरफ्तारी हुई है। कुल 7,892 वाहन जब्त किए गए हैं और 02 करोड़ 13 लाख 47 हजार 615 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। उन्होंने बताया कि मास्क न पहनने पर भी कार्रवाई की गई है।

पिछले 24 घंटे में मास्क नहीं पहनने वाले 3,069 व्यक्तियों से 01 लाख 53 हजार 450 रुपये की राशि जुर्माने के रूप में वसूल की गई है। इस प्रकार 5 जुलाई से अब तक मास्क नहीं पहनने वाले 28,610 व्यक्तियों से 14 लाख 30 हजार 500 रुपये की जुर्माना राशि वसूल की गई है। कोविड-19 से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों और नए दिशा-निर्देशों का पालन करने में अवरोध पैदा करने वालों के खिलाफ सख्ती से कदम उठाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed