फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Agitation will continue till the construction of Ram Temple in Ayodhya: RSS

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण तक जारी रहेगा आंदोलन : संघ

Mon, 11 Mar 2019 03:53 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ग्वालियर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Mon, 11 Mar 2019 03:53 AM IST
विज्ञापन
Agitation will continue till the construction of Ram Temple in Ayodhya: RSS
भैय्याजी जोशी (फाइल) - फोटो : ANI

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार अयोध्या में राम मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है।  मंदिर निर्माण को लेकर उसके नजरिये में कोई बदलाव नहीं आया है। अयोध्या में जब तक मंदिर का निर्माण नहीं हो जाता, तब तक हमारा आंदोलन चलता रहेगा। इसके साथ ही आरएसएस ने अयोध्या विवाद मामले को बातचीत से सुलझाने के लिए सुप्रीम कोर्ट के मध्यस्थता पैनल गठित करने के फैसले का भी स्वागत किया। 

विज्ञापन


ग्वालियर में आयोजित संघ की प्रतिनिधि सभा के अंतिम दिन पत्रकारों से बात करते हुए आरएसएस के सरकार्यवाह भैयाजी जोशी ने कहा कि 1980-90 से मंदिर को लेकर जो आंदोलन चल रहा है वह राम मंदिर निर्माण बाद ही खत्म होगा। जोशी ने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर भरोसा जताते हुए कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर के निर्माण को लेकर सत्ता में बैठे लोगों की प्रतिबद्धता पर हमें कोई संदेह नहीं है। हम सर्वोच्च न्यायालय से यह अपेक्षा करते हैं कि वह इस बारे में जल्द अपना फैसला देगा। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ को अयोध्या में राम मंदिर प्रकरण में मध्यस्थता उसी स्थिति में स्वीकार है जबकि मंदिर अपने निश्चित स्थान पर ही बने। 
विज्ञापन


भैयाजी जोशी ने कहा कि हम सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित मध्यस्थता पैनल के निष्कर्षों को भी देखेंगे। हम अयोध्या में उसी स्थान पर उसी प्रारूप के बिना राम मंदिर निर्माण के बारे में सोचेंगे भी नहीं। हालांकि, उन्होंने यह भी कहा कि श्रीश्री रविशंकर जी मध्यस्थता पैनल में हैं, ऐसे में कोई सकारात्मक हल जरूर निकलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


35ए पर फैसले के बाद अनुच्छेद 370 पर चर्चा 

जम्मू-कश्मीर में अनुच्छेद 370 से जुड़े सवाल पर भैयाजी जोशी ने कहा कि अभी अनुच्छेद 35ए को लेकर मामला न्यायालय में सुप्रीम कोर्ट में विचाराधीन है। अपेक्षा है कि सरकार अधिक प्रखरता के साथ कोर्ट में पक्ष रखेगी। 35ए पर फैसला आने के बाद ही अनुच्छेद 370 पर कोई चर्चा हो सकेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed