फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   City & states ›   Aap said, most polluted cities in the world 22 cities from India , demands resignation of Environment Minister Prakash Javadekar for this failure

दुनिया के 30 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के 22, 'आप' ने पर्यावरण मंत्री से मांगा इस्तीफा

Thu, 18 Mar 2021 07:09 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Thu, 18 Mar 2021 07:09 PM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने कहा- दिल्ली सरकार के प्रयासों से कम हुआ दिल्ली का प्रदूषण, जबकि केंद्र सरकार से नहीं मिला अपेक्षित सहयोग...

विज्ञापन
Aap said, most polluted cities in the world 22 cities from India , demands resignation of Environment Minister Prakash Javadekar for this failure
सौरभ भारद्वाज - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

आम आदमी पार्टी ने कहा है कि दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की सूची में 22 शहर भारत के हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि केंद्र सरकार ने देश का प्रदूषण कम करने के लिए कोई ठोस उपाय नहीं अपनाए हैं। पार्टी ने कहा है कि इस नाकामी के लिए पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को इस्तीफा देना चाहिए।

विज्ञापन


आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने गुरुवार को एक प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान कहा कि पर्यावरण प्रदूषण पूरी दुनिया में चिंता का कारण बना हुआ है। दुनियाभर की सरकारें इसे कम करने के लिए अपने स्तर पर प्रयास कर रही हैं। लेकिन भारत ने इस मोर्चे पर कोई ठोस काम नहीं किया है।
विज्ञापन


इसी का परिणाम है कि दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में 22 शहर भारत के हैं। उन्होंने कहा कि भारत जैसे देश के लिए यह एक शर्म की बात होनी चाहिए और इसके लिए पर्यावरण मंत्री को अपनी जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सौरभ भारद्वाज ने कहा कि केंद्र सरकार के इस रवैये के उलट दिल्ली सरकार ने राजधानी में प्रदूषण कम करने के लिए जमीनी कदम उठाए जिसका परिणाम दिखाई पड़ा और दिल्ली का प्रदूषण 15 फीसदी तक कम हो गया। आप नेता के मुताबिक यह सफलता दिल्ली में ई-वाहनों को बढ़ावा देने, लोगों को 24 घंटे बिजली देने, लोगों को निजी वाहनों की तुलना में सार्वजनिक वाहनों के उपयोग के लिए बढ़ावा देने और दिल्ली की हरियाली बढ़ाने से मिली है। जबकि इसी दौरान केंद्र सरकार ने राजधानी में स्थित पावर प्लांट्स के जरिए हो रहे प्रदूषण को खत्म करने के लिए ठोस कदम उठाने से इंकार कर दिया।


दिल्ली को यह सफलता तब मिली है, जब विशेषज्ञ मानते हैं कि राजधानी के प्रदूषण में इसके आसपास के 300 किलोमीटर दूर तक होने वाले प्रदूषण की भी भूमिका होती है। यानी अगर दिल्ली को प्रदूषण मुक्त करना है, तो केवल राजधानी के प्रदूषण पर लगाम लगाने से बात नहीं बनेगी। बल्कि इसके लिए दिल्ली के आसपास के 300 किलोमीटर तक के इलाके में प्रदूषण को खत्म करने के ठोस प्रयास करने होंगे। आप नेता ने कहा कि इसके लिए केंद्र सरकार को ठोस कदम उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed