{"_id":"6023e5be8ebc3ee9032e21b4","slug":"aap-mp-sanjay-singh-slams-yogi-adityanath-on-kasganj-police-attack","type":"story","status":"publish","title_hn":"आप सांसद संजय सिंह ने कहा- उत्तर प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी की सुरक्षा कौन करेगा?","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आप सांसद संजय सिंह ने कहा- उत्तर प्रदेश में पुलिस ही सुरक्षित नहीं तो आम आदमी की सुरक्षा कौन करेगा?
Wed, 10 Feb 2021 07:25 PM IST
Harendra Chaudhary
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Harendra Chaudhary
Updated Wed, 10 Feb 2021 07:25 PM IST
सार
कासगंज में अपराधियों के द्वारा उत्तर प्रदेश पुलिस के जवान की हत्या कर दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी सांसद ने उत्तर प्रदेश सरकार पर किया हमला, कहा- उत्तर प्रदेश नहीं संभाल पा रहे योगी आदित्यनाथ, दें इस्तीफा
विज्ञापन
सांसद संजय सिंह
- फोटो : Amar Ujala (File)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के कासगंज में अपराधियों द्वारा पुलिस जवान की हत्या के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आरोप लगाया है कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो गई है। राज्य में आए दिन हत्याएं-बलात्कार और अपहरण हो रहे हैं। कासगंज में पुलिस जवान की हत्या ने साफ कर दिया है कि राज्य में पुलिस बल के जवान ही सुरक्षित नही हैं और ऐसे में जनता की सुरक्षा भगवान भरोसे है। पार्टी ने योगी आदित्यनाथ के इस्तीफे की मांग की है।
विज्ञापन
आप सांसद संजय सिंह ने बुधवार को एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कहा कि कासगंज में जिस निर्ममता के साथ पुलिस जवानों की हत्या हुई है, उसने हाल ही में बिकरू कांड की याद दिला दी है, जिसमें सीओ देवेंद्र मिश्रा के साथ आठ पुलिस जवानों की हत्या कर दी गई थी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि पुलिस जवानों की हत्या से ही साफ हो जाता है कि जनता असुरक्षित है और अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश में आए दिन हाथरस कांड की तरह जगह-जगह पर बहू-बेटियों के साथ दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं हो रही हैं, लेकिन इसके बाद भी पुलिस उन्हें रोक नहीं पा रही है।
विज्ञापन