फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   9 people arrested in mob attack on 36 girls case in Bihar

छेड़छाड़ की शिकायत करने वाली 34 लड़कियों पर भीड़ ने किया था हमला, सुप्रीम कोर्ट ने लिया संज्ञान

Mon, 08 Oct 2018 01:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Mon, 08 Oct 2018 01:25 PM IST
विज्ञापन
9 people arrested in mob attack on 36 girls case in Bihar

बिहार में लड़कियों के साथ छेड़छाड़ और मारपीट के मामले को उच्चतम न्यायालय ने गंभीरता से लिया है। बिहार के सुपौल में 34 नाबालिगों लड़कियों के साथ यौन उत्पीड़न और मारपीट का मामला चिंता का विषय है। इस मामले में उच्चतम न्यायालय ने स्वत: संज्ञान भी लिया है। 

विज्ञापन


शनिवार को बिहार के सुपौल जिले में 34 लड़कियों से मारपीट मामले में पुलिस ने फिलहाल नौ लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक नाबालिग भी शामिल है। दरअसल, लड़कियों ने दीवार पर लिखी अभद्र टिप्पणियों का विरोध किया था। जिन्हें पड़ोस के एक स्कूल के लड़कों द्वारा लिखा गया था। लड़कियों ने विरोध के साथ ही लड़कों को पीट- पीटकर भी भगाया था। इसी बात की जानकारी सभी नाबालिग लड़कों ने अपने घर वालों को दे दी थी। जिसके बाद उनकी माताओं ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल परिसर में लड़कियों पर हमला बोल दिया था।
विज्ञापन


त्रिवेणीगंज के असिस्टेंट पुलिस सुप्रीटेंडेंट का कहना है कि सभी आरोपियों को पकड़ा जाएगा। किसी भी बेगुनाह को सजा नहीं दी जाएगी। लड़कियों ने 4 लड़कों के साथ मारपीट भी की थी क्योंकि वह विरोध करने पर अभद्र टिप्पणियां कर रहे थे। आधिकारी ने बताया कि जब लड़कियां परिसर में खेल रही थीं तो उनके साथ मारपीट की गई। भीड़ में लड़कों के माता-पिता भी शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में अभी तक कुल 9 लोगों का नाम सामने आया है। इनमें से 4 लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। जानकारी के मुताबिक सभी चोटिल लड़कियां जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के सुपौल में दरपखा गांव के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्राएं हैं। घटना शनिवार शाम की है जब आवासीय विद्यालय की छात्राएं अपने परिसर में खेल रही थीं।


सुपौल के जिलाधिकारी बैद्यनाथ यादव ने पीटीआई को बताया कि दोनों स्कूल एक ही परिसर में हैं जिनकी इमारतें अलग हैं लेकिन खेल का मैदान एक ही है। लड़कों ने कथित तौर पर लड़कियों के स्कूल की दीवार पर कुछ अभद्र टिप्पणी लिख दी थीं। जिसके चलते कुछ लोगों ने लड़कियों पर हमला किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed