फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jharkhand ›   50 Jubmbos block National highway 23 near Ramgarh and one Elephant dies of electrocution in ranchi

Jharkhand: रामगढ़ में NH 23 पर हाथियों ने जमकर मचाया उत्पात, करंट लगने से रांची में जंबो की मौत

Fri, 28 Oct 2022 06:16 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Fri, 28 Oct 2022 06:16 PM IST
सार

रामगढ़ के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) वेद प्रकाश कंबोज ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के कम से कम 50 हाथियों ने NH 23 को अवरुद्ध कर दिया। जिससे लंबी जाम लग गई। इतना ही नहीं, बाद में हाथियों ने दुलमी और चित्तरपुर ब्लॉक में फसलों को बर्बाद कर दिया और लोगों पर भी हमला किया।

विज्ञापन
50 Jubmbos block National highway 23 near Ramgarh and one Elephant dies of electrocution in ranchi
हाथियों ने नष्ट की फसल (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

झारखंड के रामगढ़ में गुरुवार रात को हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। यहां राजधानी रांची से करीब 50 किलोमीटर दूर रामगढ़ को स्टील सिटी बोकारो से जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 23 को  करीब 50 हाथियों के जत्थे ने जाम कर दिया। जिससे इस हाईवे पर वाहनों और ट्रकों की लंबी कतारें लग गईं। रामगढ़ के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) वेद प्रकाश कंबोज ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने शुक्रवार को बताया कि गुरुवार रात को हुई इस घटना के दौरान स्थानीय युवाओं ने खूब सेल्फी और वीडियो शूट किया है। 

विज्ञापन


रामगढ़ के संभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) वेद प्रकाश कंबोज ने बताया कि झारखंड और पश्चिम बंगाल के कम से कम 50 हाथियों ने NH 23 को अवरुद्ध कर दिया। जिससे लंबी जाम लग गई। इतना ही नहीं, बाद में हाथियों ने दुलमी और चित्तरपुर ब्लॉक में फसलों को बर्बाद कर दिया और लोगों पर भी हमला किया। हाथियों के इस हमले में एक 35 वर्षीय ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि इस उत्पात में हाथी का एक बच्चा भी सड़क के किनारे पानी भरे एक कुएं में गिर गया था हालांकि उसे बचा लिया गया। चितपुर के पास हाईवे पर हुए हाथियों के इस उत्पात के कारण करीब 1 घंटे तक हाईवे बाधित रहा।  
विज्ञापन


वन अधिकारी कम्बोज ने बताया कि हाथियों का यह झुंड पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल को पार कर झारखंड में आ गया था और इसमें यहां के हाथी भी शामिल हो गए थे। झुंड अब रांची-पटना राष्ट्रीय राजमार्ग-33 के साथ मुरमकला के पास एक जंगल में रामगढ़ शहर और जिला मुख्यालय के पास डेरा डाले हुए है। इस बीच वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से सतर्क रहने और रात के समय घरों से बाहर निकलने से बचने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


  बिजली का करंट लगने से हाथी की मौत 
वहीं, झारखंड के रांची जिले के एक गांव में बिजली के तार के संपर्क में आने से एक हाथी की करंट लगने से मौत हो गई। वन विभाग के अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुरुवार देर रात राज्य की राजधानी रांची से करीब 60 किलोमीटर दूर चोगडीह बरवाडीह गांव में हाथी धान के खेत से गुजर रहा था, तभी यह घटना हुई। मुझे शुक्रवार सुबह घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद मामले की जांच के लिए घटनास्थल का दौरा किया गया है। फिलहाल हाथी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed