{"_id":"5c597c6fbdec2232285b081f","slug":"girls-in-maharashtra-movement-for-waiver","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र में कर्ज माफी के लिए किसानों के बाद अब उनकी बेटियों ने शुरू किया आंदोलन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र में कर्ज माफी के लिए किसानों के बाद अब उनकी बेटियों ने शुरू किया आंदोलन
Tue, 05 Feb 2019 05:49 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई
Published by: Nilesh Kumar
Updated Tue, 05 Feb 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
किसान आंदोलन (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो साल पहले कर्ज माफी के लिए आंदोलन करने वाले महाराष्ट्र के पुंतम्बा गांव के किसानों के बाद अब उनकी बेटियों ने उनकी मांगों के समर्थन में मंगलवार को एक नया आंदोलन शुरू किया है। इन सभी युवतियों की उम्र 20 साल के आसपास है, जो पूर्ण कृषि ऋण माफी और फसल उत्पादन के लिए पारिश्रमिक मूल्य जैसे अन्य राहत उपाय करने की मांग कर रही हैं।
विज्ञापन
अहमदनगर जिले में स्थित इस गाँव के किसानों ने 2017 में बड़ा आंदोलन खड़ा किया था, जिसके बाद राज्य के अन्य हिस्सों में किसानों ने अपनी मांगों को लेकर जगह-जगह प्रदर्शन शुरू कर दिया था, जिसके चलते देवेंद्र फड़नवीस सरकार को उस साल जून में 34,000 करोड़ रुपये की कृषि ऋण माफी की घोषणा करनी पड़ी थी।
विज्ञापन
यहां से करीब 250 किलोमीटर दूर स्थित पुंतम्बा में 2017 के आंदोलन में भाग लेने वाले किसानों की लगभग 10 से 15 बेटियों ने अब किसान क्रांति मोर्चा के बैनर तले एक पंडाल में धरना शुरू कर दिया है।उनके आंदोलन का नेतृत्व किसान क्रांति मोर्चा के प्रदेश संयोजक धनंजय जाधव की बेटी निकिता जाधव कर रही हैं।
विज्ञापन