{"_id":"5ef0b4ec8ebc3e42fe276724","slug":"mischievous-elements-fragmented-the-goddess-statue-in-jaunpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर में शरारती तत्वों ने खंडित की देवी प्रतिमा, नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी"}
जौनपुर में शरारती तत्वों ने खंडित की देवी प्रतिमा, नाराज ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ की नारेबाजी
Mon, 22 Jun 2020 07:11 PM IST
विचित्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर
Published by: विचित्र सिंह
Updated Mon, 22 Jun 2020 07:11 PM IST
विज्ञापन
women worship
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के खुटहन थाना क्षेत्र के पिलकिछा गांव में गोमती तट पर स्थित दुर्गा मंदिर में स्थापित देवी प्रतिमा रविवार की रात शरारती तत्वों ने खंडित कर दी और मंदिर से पीतल के घंटे भी चुरा ले गए। सुबह घटना की जानकारी होते ही गांव में तनाव हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर दोषियों की गिरफ्तारी की मांग की।
गांव निवासी राजेंद्र शर्मा ने करीब तीन दशक पूर्व ग्रामीणों के सहयोग से मंदिर का निर्माण कराया था। रविवार की शाम आरती के बाद पुजारी राम अछैबर मंदिर का दरवाजा बंद कर घर चले गए। सोमवार की सुबह जब वह मंदिर की सफाई करने पहुंचे तो ताला टूटा मिला। अंदर देवी प्रतिमा क्षतिग्रस्त थी।
मंदिर में लगे पीतल के घंटे चार भी गायब थे। इसकी सूचना उन्होंने ग्रामीणों को दी। कुछ ही देर में बड़ी संख्या में लोग पहुंच गए और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। खुटहन एसओ जगदीश कुशवाहा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत कराया।