माइकल जैक्सन ने अपनी आवाज से ज्यादा अपने डांस से लोगों का दिल बहलाया है। मून वॉक और ऐंटिग्रैविटी मूव जैसे कई ऐसे डांसिंग मूव हैं जिन्हें लोग आज भी कॉपी करने की कोशिश करते रहते हैं। अगर आप भी खुद को माइकल जैक्सन का बहुत बड़ा फैन मानते हैं और घर पर उनके डांस मूव की कॉपी करने की कोशिश करते हैं तो सावधान हो जाइए।आपका ऐसा करना आपके लिए खतरनाक हो सकता है।ऐसा हम नहीं डॉक्टर्स का कहना है। आइए जानते हैं आखिर क्यों...
माइकल जैक्सन बनने की भूल न करें, वरना हो सकते हैं इस खतरनाक बीमारी का शिकार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डॉक्टरों ने MJ के ऐंटिग्रैविटी डांस मूव के पीछे की थिअरी का खुलासा करते हुए बताया कि आमतौर पर व्यक्ति 25 डिग्री से ज्यादा आगे की और झुकने पर चोटिल हो जाता है। लेकिन MJ 45 डिग्री तक झुक जाते थे। डॉक्टरों ने उनके इस डांस मूव के राज से पर्दा उठाते हुए बताया कि 'माइकल खास तरह के पेटेंटेड जूते पहनते थे, जिसकी हील में एक स्लॉट होता था। परफॉर्मेंस के वक्त स्टेज से एकदम सही समय पर एक ब्लॉक बाहर आता था, जिसमें माइकल की हील का स्लॉट अटक जाता था और उन्हें आगे की ओर झुकने में मदद करता था।' हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि केवल इस ब्लॉक की मदद से व्यक्ति यह मूव उस तरह नहीं कर सकता, जैसे माइकल करते थे।
डॉक्टर्स ने बताया कि आगे की ओर झुकने पर धीरे-धीरे सारा जोर घुटने की मांसपेशियों पर पड़ने लगता है। ऐसा करते समय पूरे शरीर को भार घुटनों पर डालना बिलकुल आसान काम नहीं है, खासकर तब जब पूरा शरीर एकदम सीधा रखना हो। आम व्यक्ति की पीठ ऐसा करते समय मुड़ सकती है और उसे स्पाइल इंजरी भी हो जाती है।
डॉक्टरों का कहना है कि MJ अपने घुटनों की मांसपेशियों का बेहद ध्यान रखते थे। जिसकी वजह से वह इस तरह के मूव भी कर पाते थे। हालांकि डॉक्टर्स ने बताया कि आज कई ऐसे डांसर्स हैं जो उन्हें कॉपी करने के चक्कर में चोटिल हो गए हैं। इतना ही नहीं कई के तो स्पाइनल इंजरी भी हुई है।