फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Social boycott isuue FIR against caste panchayat

महिला और परिवार के सामाजिक बहिष्कार पर जाति पंचायत के खिलाफ मामला दर्ज

Fri, 08 Feb 2019 02:12 PM IST
अजय सिंह भाषा, मुंबई
भाषा, मुंबई Published by: अजय सिंह Updated Fri, 08 Feb 2019 02:12 PM IST
विज्ञापन
Social boycott isuue FIR against caste panchayat
सांकेतिक चित्र

विज्ञापन

वैवाहिक विवाद को लेकर एक महिला और उसके परिवार का कथित रूप से सामाजिक बहिष्कार करने के मामले में जिले की एक जाति पंचायत के सात सदस्यों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। 
 

राजुर थाने के इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने शुक्रवार को बताया कि राजुर के भोकर्दन तहसील निवासी सोनाली पांडिर्कांत शिवकर ने अपने पति दन्येश्वर अन्ना राजे और उसके परिवार के खिलाफ धन के लिए प्रताड़ित करने का मामला दर्ज कराया था।

विज्ञापन

 

इस संबंध में वैद्य जाति की पंचायत ने शिवकर परिवार के सामाजिक बहिष्कार का आदेश दिया क्योंकि उनकी बेटी ससुराल के साथ हुए मनमुटाव को पंचायत में सुलझाने की जगह अदालत चली गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

अधिकारी ने बताया कि पुणे में हुई बैठक के बाद पंचायत ने सोनाली शिवकर और उसके परिवार के सामाजिक बहिष्कार का आदेश दिया। यहां तक कि 25 जनवरी को वह एक विवाह समारोह में शामिल होने अहमदनगर गए थे, जहां से उन्हें वापस लौटा दिया गया।



इसके बाद शिवकर ने शिकायत दर्ज करायी है और हमने जाति पंचायत के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।उन्होंने बताया कि संबंधित कानून की धाराओं में मामला दर्ज कर इसकी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed