{"_id":"5c52cb00bdec224b7a5545be","slug":"naxalites-set-fire-to-six-vehicles-in-maharashtra","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नक्सल सप्ताह' के दौरान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने छह वाहन फूंके","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'नक्सल सप्ताह' के दौरान महाराष्ट्र के गढ़चिरौली में नक्सलियों ने छह वाहन फूंके
Thu, 31 Jan 2019 08:50 PM IST
Nilesh Kumar
भाषा, गढ़चिरौली
भाषा, गढ़चिरौली
Published by: Nilesh Kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
नक्सली
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में गुरुवार को नक्सलियों ने कथित रूप से छह वाहनों में आग लगा दी। इन वाहनों में ट्रैक्टर भी थे, जिसमें निर्माण कार्य से जुड़ा सामान लदा था। पुलिस ने बताया कि डोंगरगांव पुलिस चौकी के पास कोरची तहसील में सुबह यह घटना हुई।
विज्ञापन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि करीब 12 माओवादियों के समूह ने चार ट्रैक्टरों और दो जेसीबी मशीनों में आग लगा दी। ये वाहन इलाके में निर्माण कार्य के लिये लाये गये थे। उन्होंने बताया कि कुरखेड़ा-कोच्चि-चिचगद मार्ग पर पेड़ों को काटकर और रास्ते पर उसकी टहनियां बिखेरकर माओवादियों ने मार्ग जाम किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, पुलिस को आशंका है कि घटना के पीछे उत्तर गढ़चिरौली के माओवादियों की संभागीय समिति के संदिग्ध समूह का हाथ है क्योंकि घटनास्थल से माओवादियों के कुछ बैनर बरामद हुए हैं। उन्होंने बताया कि घटना के संबंध में जांच जारी है।
विज्ञापन
अधिकारी ने बताया कि माओवादी 25 से 31 जनवरी तक ‘नक्सल सप्ताह’ मना रहे हैं। पुलिस के अनुसार इस दौरान नक्सली बैठकें एवं सभाएं आयोजित करने के साथ प्रचार-प्रसार करते हैं। इस दौरान सड़कें, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और सुरक्षा बलों पर हमलों के अलावा नये सदस्यों की भर्ती की जाती है।