फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi

Maharashtra News: ठाणे में इमारत की गैलरी का स्लैब गिरा; जयंत पाटिल ने सचिन वाजे से मुलाकात होने से इनकार किया

Sun, 04 Aug 2024 12:54 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 04 Aug 2024 12:54 AM IST
सार

ठाणे में इमारत की गैलरी का स्लैब गिरने से हादसा हो गया, जिसके बाद मलबे में दबे 70 लोगों को बाहर निकाला गया। सचिन वाजे के आरोपों पर एनसीपी (एससीपी) नेता जयंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने वाजे से कोई मुलाकात नहीं की है।

विज्ञापन
Maharashtra Updates Thane Mumbai Nagpur Nasik Education Politics Crime and other News in Hindi
महाराष्ट्र अपडेट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

ठाणे में इमारत की गैलरी का स्लैब गिरा, 70 लोगों को निकाला गया
विज्ञापन

महाराष्ट्र के नवी मुंबई के कोपरखैरन में शनिवार की देर रात पांच मंजिला इमारत की गैलरी का स्लैब ढह गया, जिसके बाद इमारत में रहने वाले करीब 70 लोगों को निकाला गया। एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि दो परिवारों को राहत शिविरों में भेज दिया गया है, जबकि अन्य को वैकल्पिक आवास मुहैया कराया जा रहा है।

दूसरी ओर, अधिकारियों ने बताया कि ठाणे जिले में शनिवार को हुयी एक अन्य घटना में, एक बांध से पानी छोड़े जाने के कारण तानसा नदी का जलस्तर बढ़ गया, जिससे एक कार नदी में बह गई।  इस घटना में एक व्यक्ति की डूबने से मौत हो गयी जबकि दूसरा व्यक्ति लापता है।
विज्ञापन

अधिकारियों ने बताया कि जब यह हादसा हुआ, तब कार में सवार पांच लोग शाहपुर में नदी के किनारे पार्टी कर रहे थे।

 

एनसीपी (एससीपी) नेता जयंत पाटिल ने सचिन वाजे से कभी भी मुलाकात होने से इनकार किया
सचिन वाजे मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए एनसीपी (एससीपी) नेता जयंत पाटिल ने शनिवार को कहा कि उन्होंने वाजे से कोई मुलाकात नहीं की है। पाटिल ने कहा कि उन्हें शक है कि कोई साजिश की जा रही है।

इससे पहले सचिन वाजे ने कहा था कि उन्होंने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फड़नवीस को पत्र लिखा है और पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख द्वारा ली गई कथित रिश्वत के सभी सबूत सौंपे हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed