फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Maharashtra: Politics heated up by Kangana's statement, Home Minister Deshmukh said - Kangana does not have the right to live in Mumbai

महाराष्ट्रः कंगना के बयान से गरमाई सियासत, गृहमंत्री देशमुख बोले- उन्हें मुंबई में रहने का अधिकार नहीं

Fri, 04 Sep 2020 06:32 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 04 Sep 2020 06:32 PM IST
विज्ञापन
Maharashtra: Politics heated up by Kangana's statement, Home Minister Deshmukh said - Kangana does not have the right to live in Mumbai
Rangoli Chandel and Kangana Ranaut - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रानौत का मुंबई को लेकर दिये गए बयान से महाराष्ट्र की सियासत गरमा गई है। कंगना ने शिवसेना सांसद संजय राउत पर धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुंबई की तुलना पीओके से की थी। शिवसेना और राज ठाकरे की पार्टी मनसे ने इसे मराठी अस्मिता से जोड़ दिया है। वहीं, राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा है कि कंगना को मुंबई में रहने का अधिकार नहीं है।

विज्ञापन


राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि मुंबई की तुलना स्कॉटलैंड यार्ड से की जाती है। कुछ लोग मुंबई पुलिस को निशाना बनाने की कोशिश कर रहे हैं। कोरोना काल में महामारी के नियंत्रण के लिए मुंबई पुलिस ने बहुत काम किया है। कंगना ने जिस तरह से मंबई पुलिस के बारे में बयान दिया है उससे उन्हें मुंबई में रहने का हक नहीं है। 

विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन





दरअसल, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना रानौत आक्रामक हैं। उन्होंने मुंबई पुलिस की जांच पर सवाल उठाने के साथ ही महाराष्ट्र सरकार पर भी हमला बोला है। इसलिए कंगना की यह बात शिवसेना को रास नहीं आई। संजय राउत ने उन्हें मुंबई न आने की सलाह दी।

इसके बाद कंगना ने ट्वीट किया कि संजय राउत ने उन्हें मुंबई न आने की धमकी दी हैं। पहले मुंबई की सड़कों पर आजादी के नारे लगे और अब खुली धमकी मिल रही है। आखिर मुंबई पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) जैसा क्यों महसूस कर रही है। कंगना के इस ट्वीट का महाराष्ट्र भाजपा प्रवक्ता व विधायक राम कदम ने उनका समर्थन किया। उन्होंने सवाल किया कि आखिरकार, महाराष्ट्र सरकार कंगना को क्यों धमका रही है। क्या शिवसेना को अपनी पोल खुलने का डर सता रहा है। इसके बाद से ही राजनीति गरमा गई है।

कंगना बोली- मैं नौ को आ रही हूं मुंबई

उधर, कंगना ने भी संजय राऊत को खुली चुनौती दी है। कंगना ने शुक्रवार को ट्वीट किया कि कई लोग मुझे धमकी दे रहे हैं कि मुंबई न आएं। लेकिन मैं 9 सितंबर को मुंबई आ रही है। अगर किसी के बाप में दम हो तो उन्हें रोक ले। जल्द ही मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचने का समय भी ट्वीट करूंगी।

हां, मुंबई मराठियों के बाप की है- संजय राऊत

कंगना के इस ट्वीट के जवाब में शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा है कि हां, मुंबई मराठियों के बाप की है। शिवसेना किसी को धमकी नहीं देती बल्कि सड़क पर उतरकर जवाब देती है। वो बाप की भाषा बोल रही है तो आने दो, हम भी देख लेंगे। राऊत ने भाजपा पर परोक्ष हमला बोलते हुए कहा कि ये कंगना नहीं बोल रही है। मुंबई के खिलाफ बोलने के लिए कोई न कोई राजनीतिक दल या पावर सेंटर का उन्हें समर्थन है। मुंबई के बारे में इस तरह का माहौल बनाकर बदनाम करने की साजिश रची जा रही है।

कंगना के बयान पर भाजपा का यू-टर्न

अभिनेत्री कंगना के बयान पर मराठी अस्मिता का मुद्दा गरम होने के बाद भाजपा ने यू-टर्न ले लिया है। गुरुवार को भाजपा विधायक राम कदम ने कंगना का समर्थन किया था, लेकिन शुक्रवार को पूर्व मंत्री व भाजपा विधायक आशिष शेलार ने कहा कि कंगना रानौत के मुंबई पर दिए गए बयान से भाजपा सहमत नहीं है। कंगना रानौत मुंबई और महाराष्ट्र को सिखाने का प्रयास न करें। दूसरी ओर, शेलार ने शिवसेना सांसद संजय राऊत को भी लपेटे में लिया और कहा कि वह कंगना की आड़ लेकर भाजपा पर वार न करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed