फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   'Everyone should unite for Maharashtra', Supriya Sule said - My father follows the protocol

Maharashtra: 'महाराष्ट्र के लिए सभी लोग एकजुट हों', सुप्रिया सुले बोलीं- मेरे पिता प्रोटोकॉल का पालन करते हैं

Sun, 21 Jul 2024 03:39 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: विशांत श्रीवास्तव Updated Sun, 21 Jul 2024 03:39 AM IST
सार

एनसीपी(एसपी) प्रमुख शरद पवार ने एक रैली को संबोधित करते हुए लोगों से अपील की है कि वो महाराष्ट्र को उद्योग का प्रमुख स्थान बनाने के लिए एकजुट हो जाएं।

विज्ञापन
'Everyone should unite for Maharashtra', Supriya Sule said - My father follows the protocol
शरद पवार और सुप्रिया सुले - फोटो : PTI

विस्तार

एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को महाराष्ट्र को व्यापार और उद्योग का प्रमुख स्थान बनाने के लिए लोगों से एकजुट होने की अपील की है। 

विज्ञापन


पिंपरी-चिंचवड़ में पार्टी की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पुणे के बाहरी इलाका राज्य के पहले मुख्यमंत्री  वाई बी चव्हाण की पहल के कारण एक औद्योगिक केंद्र के रूप में उभरा था।

पवार ने कहा कि पिंपरी-चिंचवाड़ एक ऑटोमोबाइल हब के रूप में विकसित हुआ और फिर हिंजेवाड़ी, चाकन और पुणे जिले के अन्य क्षेत्र आईटी केंद्र के रूप में उभरे हैं।
विज्ञापन


'हम राज्य में आईटी सेक्टर लेकर आए और हमने युवाओं को नौकरियां दीं'
उन्होंने कहा, " यहां विकास नहीं रुकना चाहिए। हमें राज्य को व्यापार और उद्योग के लिए एक प्रमुख गंतव्य बनाने के लिए एक साथ आना होगा। हमारी सरकार ने पिंपरी चिंचवड़ का चेहरा बदल दिया है। पहले यह छोटे-छोटे गांवों का संग्रह हुआ करता था। हम यहां पर आईटी सेक्टर लाए और फिर युवाओं को नौकरियां दीं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन

 

सुप्रिया सुले बोलीं- मेरे पिता का सभी नेताओं को अनुकरण करना चाहिए
वहीं शनिवार को एक आधिकारिक बैठक के दौरान जब शरद पवार और पार्टी से अलग हो चुके उनके भतीजे और राज्य के डिप्टी सीएम अजित पवार का आमना सामना हुआ तो शरद पवार खड़े हो गए। जिसको लेकर शरद पवार की बेटी और बारामती से सांसद सुप्रिया सुले ने कहा कि उनके पिता ने प्रोटोकॉल का पालन किया है। सुप्रिया ने सभी राजनीतिक कार्यकर्ताओं को उनके उदाहरण का अनुकरण करने की सलाह दी।

अजित ने पिछले साल शिवसेना-भाजपा सरकार में शामिल होने के लिए अपने चाचा के खिलाफ विद्रोह करके पार्टी तोड़ दी थी। 

महाराष्ट्र में इस साल होना है विधानसभा चुनाव
महाराष्ट्र में इस साल अक्टूबर में विधानसभा चुनाव होना है। जिसके कारण सत्ता पक्ष और विपक्ष की लगातार एक-दूसरे पर जुबानी जंग तेज हो गई है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed