{"_id":"5c7e465abdec2213f67823a2","slug":"doctor-in-custody-for-funding-isis-suspects","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईएस संदिग्धों को पैसे पहुंचाने की मदद में डॉक्टर गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आईएस संदिग्धों को पैसे पहुंचाने की मदद में डॉक्टर गिरफ्तार
Tue, 05 Mar 2019 03:38 PM IST
अजय सिंह
भाषा, औरंगाबाद
भाषा, औरंगाबाद
Published by: अजय सिंह
Updated Tue, 05 Mar 2019 03:38 PM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने आईएसआईएस संदिग्धों को कथित तौर पर वित्तीय सहायता मुहैया कराने के मामले में महाराष्ट्र के औरंगाबाद जिले से एक डॉक्टर को हिरासत में लिया है। आईएसआईएस संदिग्धों को इस साल जनवरी में एटीएस ने गिरफ्तार किया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यहां से करीब 26 किलोमीटर दूर खुलदाबाद में तड़के डॉक्टर को हिरासत में लिया गया। हालांकि, उन्होंने कोई और जानकारी देने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि डॉक्टर से पूछताछ के दौरान और जानकारी सामने आएगी। गणतंत्र दिवस से पहले आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) ने आतंकी संगठन आईएसआईएस से कथित संबंधों को लेकर ठाणे और औरंगाबाद में नौ लोगों को गिरफ्तार किया था और एक किशोर को हिरासत में लिया था।
विज्ञापन
उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 120 (बी) (आपराधिक षडयंत्र) और गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम कानून (यूएपीए) के संबंधित प्रावधानों और बॉम्बे पुलिस कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। एटीएस ने कहा कि आरोपी बड़े पैमाने पर हमले की योजना बना रहा था।
विज्ञापन