फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Poor Father did not buy books and bag, class 7th student committed suicide in Nagpur

किताबें और स्कूलबैग नहीं मिला तो बच्चे ने कर ली आत्महत्या!

Mon, 10 Jul 2017 04:46 PM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला Updated Mon, 10 Jul 2017 04:46 PM IST
विज्ञापन
Poor Father did not buy books and bag, class 7th student committed suicide in Nagpur
स्कूल बैग न मिलने पर छात्र ने दी जान - फोटो : News18
महाराष्ट्र में एक बच्चे ने स्कूल खुलने के तुरंत बाद ही किताबें और स्कूल बैग न मिलने पर आत्महत्या कर ली। छात्र सातवीं कक्षा में गया था और अपने पिता से उसने नई किताबों और स्कूल बैग की डिमांड की थी। बताया जा रहा है कि पिता ने दूसरे दिन स्कूल बैग और किताबें दिलाने की बात कही और वो खेतों में चला गया। जब पिता वापस घर लौटा, तबतक बच्चा अपनी जान दे चुका था।
विज्ञापन


शिक्षक ने स्कूल में ही फंदा लगाकर दी जान, कारणों का खुलासा नहीं

बताया जा रहा है कि स्कूल खुलने के पहले ही सप्ताह में स्कूल की तरफ से किताबों के लिए जोर डाला गया था। पर पैसों की तंगी की वजह से बच्चे के घर से नई किताबें और स्कूल बैग नहीं मिल पाया था। इस वजह से बच्चा बेहद परेशान था।
विज्ञापन



बच्चे के पिता ने बताया कि बच्चे ने उनके स्कूल बैग औऱ किताबों के लिए कहा था। मैंने उससे कहा कि वो दो दिन में उसे सब चीजें मिल जाएंगी। अभी पैसों की तंगी चल रही है। इसके बाद मैं खेतों में चला गया औऱ जब लौटा तो बच्चे के इस कदम के बारे में जानकारी मिली।



वहीं, स्कूल शिक्षक ने कहा कि हमनें बच्चों को नए स्कूल बैग खरीदने के लिए कभी नहीं कहा। हम तो गरीब बच्चों को स्कूल बैग दिलाने के लिए खुद ही मदद करते हैं। वो बच्चा बेहद होशियार था। हमने अपना अच्छा शिष्य खो दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed