फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Maharashtra ›   Covid-19 patients suddenly rising in Maharashtra

महाराष्ट्र में अचानक फिर बढ़ने लगे हैं कोविड-19 के मरीज

Wed, 02 Sep 2020 07:00 PM IST
Harendra Chaudhary सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई
सुरेंद्र मिश्र, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 02 Sep 2020 07:00 PM IST
सार

महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख के पार पहुंच गया है। प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। मंगलवार को यह आंकड़ा करीब 16 हजार तक पहुंच गया और 320 लोगों की मौत हो गई थी...

विज्ञापन
Covid-19 patients suddenly rising in Maharashtra
coronavirus in maharashtra - फोटो : पीटीआई

विस्तार

महाराष्ट्र में हाल के दिनों में कोरोना महामारी ने एक बार फिर कहर बरपाना शुरू किया है। यही वजह है कि देश में कोरोना संक्रमण की दर 5,8 फीसदी है, जबकि महाराष्ट्र में संक्रमण की दर 19.15 हो गई है। जिन राज्यों में संक्रमण दर कम है, वहां भी महाराष्ट्र से ज्यादा कोरोना की जांच हो रही है। लेकिन महाराष्ट्र में क्षमता के अनुरूप जांच नहीं हो पा रही है।

विज्ञापन


महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा आठ लाख के पार पहुंच गया है। प्रतिदिन 10 हजार से अधिक लोग कोरोना संक्रमित हो रहे हैं। मंगलवार को यह आंकड़ा करीब 16 हजार तक पहुंच गया और 320 लोगों की मौत हो गई थी।
विज्ञापन


आंकड़े बताते हैं कि देश में प्रतिदिन कोरोना के दस लाख जांच की जा रही हैं, जबकि महाराष्ट्र इस मामले में काफी पीछे है। मुंबई में जुलाई महीने में प्रतिदिन 6574 लोगों की जांच हो रही थी, जबकि अगस्त महीने में 7709 लोगों की जांच हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह कोरोना संक्रमण की जांच में अगस्त महीने में 14 फीसदी बढ़ोतरी हुई। वहीं, इस अवधि में राज्य में प्रतिदिन 42 फीसदी जांच हो रही थी, जिससे महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण की दर 18.44 फीसदी थी।

अधिकारियों के तबादले में व्यस्त है सरकार

महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री व विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस ने कोरोना संक्रमितों के आंकड़ों में बढ़ोतरी के मद्देनजर एक बार फिर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे हम हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि राज्य की महाविकास आघाड़ी सरकार कोरोना महामारी के प्रति गंभीर नहीं है। ठाकरे सरकार का पूरा अमला मंत्री से लेकर प्रशासनिक अधिकारी तक केवल ट्रांसफर और पोस्टिंग में व्यस्त है।

जांच में पीछे छूटा महाराष्ट्र

फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र की तुलना में बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण की दर 4.56 फीसदी है, जबकि पंजाब (4.69 फीसदी), मध्यप्रदेश (4.74 फीसदी), गुजरात (5.01 फीसदी), बिहार में (5.71 फीसदी), तमिलनाडु में (8.10 फीसदी) गोवा में (8.5 फीसदी) है। इन राज्यों में कोरोना की जांच ज्यादा हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में क्षमता के अनुरूप कोरोना की जांच होने से इस महामारी पर शीघ्र नियंत्रण पाया जा सकता है।

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed