फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Wild elephant created havoc in Umaria and injured two people

Umaria: जंगली हाथी ने फिर मचाया तांडव, वृद्ध महिला समेत दो को किया घायल, हालत गंभीर

Fri, 23 Feb 2024 04:24 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 23 Feb 2024 04:24 PM IST
सार

हादसे में महिला नान बाई ज्यादा गंभीर बताई जा रही, जिन्हें मानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
Wild elephant created havoc in Umaria and injured two people
हाथी ने दो को किया घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मानपुर वन परिक्षेत्र के ग्राम बड़ारी में जंगली हाथी ने फिर आतंक मचा दिया। सुबह 6 बजे हुई इस घटना में जंगली हाथी ने पहले वृद्ध महिला को घायल किया। बाद में निस्तार  जाते समय एक अन्य महिला खेलला को भी घायल कर दिया। गांव की वृद्ध महिला नान बाई पति प्रहलाद सिंह उम्र 52 वर्ष सहित खेलला पिता स्व. सम्मू पनिका उम्र 55 वर्ष को गम्भीर रूप से घायल कर दिया। इस घटना में महिला नान बाई ज्यादा गंभीर बताई जा रही, जिन्हें मानपुर अस्पताल में प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर किया गया है। 

विज्ञापन


बताया जाता है कि आतंकी जंगली हाथी ने महिला की कमर को गंभीर रूप से जख्मी किया है। हादसे में मानपुर अस्पताल में इलाजरत वृद्ध खेलला पनिका की कमर और पैर गम्भीर रूप से चोटिल हैं। खेलला का इलाज मानपुर में ही हो रहा है।
विज्ञापन


इस मामले में 108 ईएमटी मुस्ताक खान ने बताया कि घटना की जानकारी पर अविलंब टीम के साथ ग्राम बड़ारी पहुंचे हैं और दोनों घायल को त्वरित मानपुर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां तुरंत चिकित्सकीय उपचार शुरू किया गया, परन्तु महिला ज्यादा गम्भीर होने की वजह से प्राथमिक उपचार कर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आतंकी जंगली हाथी को गुरुवार को वन अमले ने शहडोल सीमा से सटे ग्राम सन्ना बिसनपुरवा के जंगल मे हांका था। रात भर चलने के बाद पुनः हाथी मानपुर से महज 5 किमी दूर ग्राम बड़ारी पहुंच गया और एक ही गांव के दो लोगों को जख्मी कर दिया। 


उल्लेखनीय है कि बुधवार को उक्त आतंकी हाथी मानपुर तहसील के करींब खेत में वृद्ध अरुणोदय पयासी को मौत की नींद सुला दिया था। तभी से ये जंगली हाथी मानपुर क्षेत्र को टारगेट में लिया है और लगातार इंसानी हमला कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed