{"_id":"676147b0877c07b3240f0da7","slug":"vehicle-stopped-due-to-tiger-on-the-road-in-umaria-2024-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umariya News: टायर खोल रहा था ड्राइवर अचानक आ गया एक बाघ, फिर क्या हुआ जानिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umariya News: टायर खोल रहा था ड्राइवर अचानक आ गया एक बाघ, फिर क्या हुआ जानिए
Tue, 17 Dec 2024 03:24 PM IST
न्यूज डेस्क
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: न्यूज डेस्क
Updated Tue, 17 Dec 2024 03:24 PM IST
सार
बांधवगढ़ नेशनल पार्क में बाघों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ये बाघ अब नेशनल पार्क के आस-पास से गुजर रही सड़कों पर भी दिख जाते हैं। ऐसा एक किस्सा हुआ जब ट्रक का ड्राइवर टायर बदल रहा था। तब उसके सामने बाघ आ गया।
विज्ञापन
नेशनल हाई-वे 43 पर शहडोल के पास सड़क किनारे बैठा बाघ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया का बांधवगढ़ नेशनल पार्क बाघों के लिए प्रसिद्ध है। यहां के बाघों को देखने के लिए भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। कभी ऐसा भी होता है कि इनकी वजह से पर्यटकों की जान सांसत में आ जाती है। ऐसा ही किस्सा हुआ मध्य प्रदेश के नेशनल हाई-वे 43 पर। यहां अचानक एक बाघ सामने आया, और सड़क पर ही बैठ गया। यह उस वक्त हुआ, जब एक ट्रक ड्राइवर अपने ट्रक का टायर बदल रहा था।
विज्ञापन
दरअसल पार्क के पास से नेशनल हाई-वे 43 गुजरता है। शहडोल रोड के पास ट्रक का टायर पंचर हो गया। ड्राइवर उसे ही बदल रहा था, तब ड्राइवर के सामने बाघ आ गया। वो अपनी जान बचाकर, वहां से भागा और ट्रक के ऊपर चढ़कर उसने गेट बंद कर लिए। इसके बाद ड्राइवर ने सूझबूझ दिखाई। हाई-वे पर किसी को भी आगे नहीं जाने दिया। सभी को ट्रक के पीछे रोक लिया। काफी देर तक बाघ सड़क पर ही बैठा रहा। बाद में वह वहां से उठकर सड़क के किनारे जाकर बैठ गया। तब लोगों ने उसका वीडियो बनाया और फोटो भी खींची। जो सोशल मीडिया में तेजी से सुर्खियां बटोर रही हैं। यह पूरी घटना मंगलवार की सुबह की है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने इस पूरी घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी है। वन विभाग अब बाघ की लोकेशन को ट्रेस कर रहा है। उम्मीद की जा रही है कि बाघ जल्द ही नेशनल पार्क के अंदर के जोन में वापस लौट जाएगा। फिर भी वन विभाग ने लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है। गांव वालों से भी बाघ के संबंध में वन विभाग ने जानकारी जुटाना शुरु कर दिया है। वन विभाग का कहना है कि कई बार बाघ अपने क्षेत्र से भटक जाते हैं। पर ज्यादातर मामलों में वे वापस अपने इलाके में आ जाते हैं।
विज्ञापन
