फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria When food was not provided on basis of menu officer was suspended

Umaria News: मीनू के आधार पर नहीं मिला भोजन तो अधिकारी हुआ निलंबित, जानें पूरा मामला

Tue, 20 Feb 2024 04:45 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 20 Feb 2024 04:45 PM IST
सार

निलंबन अवधि में रामदास बैगा और प्रेम सिंह का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली बनाया गया है। बता दें कि सहायक आयुक्त अखिलेश पांडेय ने छात्रावास बकेली का आकस्मिक निरीक्षण किया था।

विज्ञापन
Umaria When food was not provided on basis of menu officer was suspended
अधिकारी निलंबित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में जनजातीय कार्य विभाग के छात्रावासों में निरीक्षण के दौरान लापरवाही मिलने पर दो अधीक्षकों को सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग ने निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त अखिलेश पांडेय ने रामदास बैगा सहायक शिक्षक और अधीक्षक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास बकेली और प्रेम सिंह सहायक शिक्षक और अधीक्षक अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास मालाचुआ को निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में रामदास बैगा और प्रेम सिंह का मुख्यालय विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली बनाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि सहायक आयुक्त अखिलेश पांडेय ने छात्रावास बकेली का आकस्मिक निरीक्षण किया था। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक रामदास बैगा छात्रावास से अनुपस्थित पाए गए। छात्रावास में मीनू के आधार पर भोजन भी बच्चों को नहीं मिल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सहायक आयुक्त ने बताया कि विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी पाली के किए गए निरीक्षण प्रतिवेदन में अनुसूचित जनजाति बालक छात्रावास मालाचुआ के निरीक्षण के दौरान 50 सीटर छात्रावास में नौ छात्र उपस्थित पाए गए। निरीक्षण में बच्चे चावल नमक खाते मिले और बच्चों ने बताया कि अधीक्षक विगत एक सप्ताह से छात्रावास नहीं आए हैं। लापरवाही और मनमानी पर दो अधीक्षकों पर निलंबन की कार्रवाई की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed