{"_id":"660edf1b3b9662cd2702bf9f","slug":"umaria-the-young-man-who-came-to-compromise-was-beaten-with-sticks-died-during-treatment-2024-04-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: समझौता करने पहुंचे युवक को पहले लाठी-डंडों से पीटा फिर खेत में फेंका, इलाज के दौरान हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: समझौता करने पहुंचे युवक को पहले लाठी-डंडों से पीटा फिर खेत में फेंका, इलाज के दौरान हुई मौत
Thu, 04 Apr 2024 10:41 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 04 Apr 2024 10:41 PM IST
सार
नरवार गांव का युवक कमलेश पिता बुद्धू यादव (35) पुराने विवाद के समझौते को लेकर कोइलारी गांव गया हुआ था। युवक को गांव के लोगों ने लाठी डंडों से पीटने के बाद घायल अवस्था में दूर खेत में फेंक दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के कोइलारी गांव में संदिग्ध परिस्थिति में एक घायल युवक मिला। युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, जहां इलाज दौरान उसकी मौत हो गई। कोतवाली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार बुधवार रात नरवार गांव का युवक कमलेश पिता बुद्धू यादव (35) पुराने विवाद के समझौते को लेकर कोइलारी गांव गया हुआ था। युवक को गांव के लोगों ने लाठी डंडों से पीटने के बाद घायल अवस्था में दूर खेत में फेंक दिया था। गुरुवार को सुबह घायल युवक कमलेश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के बाद कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। कोतवाली थाना प्रभारी राजेश चंद्र मिश्रा ने बताया कि कोइलारी गांव में झगड़े की जानकारी मिली थी। युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।