फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria Sand is leased from somewhere else ongoing game of sand contract company Baba Mahakal Minerals

Umaria News: रेत कहीं और से लीज कहीं और की...रेता ठेका कंपनी बाबा महाकाल मिनरल्स का चल रहा खेल

Wed, 15 May 2024 04:15 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 15 May 2024 04:15 PM IST
सार

उमरिया में खनिज विभाग की नाक के नीचे रेता ठेका कंपनी बाबा महाकाल मिनरल्स रेत का काला कारोबार करने पर उतारू है। लीज क्षेत्र से हटकर बेधड़क रेत की निकासी विशाल पोकलेन मशीन लगाकर निकाली जा रही है। माइनिंग कॉरपोरेशन ने ठेका कंपनी को खुली छूट दी हुई है। 

विज्ञापन
Umaria Sand is leased from somewhere else ongoing game of sand contract company Baba Mahakal Minerals
रेत का अवैध खनन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया जिले में जगह-जगह से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है, जिस जगह से उत्खनन किया जाता है न तो वहां कंपनी को कोई खदान स्वीकृत है और न ही खदानों पर कोई सीमांकन और न ही कोई सूचना बोर्ड लगा होता है। जब स्थानीय लोगों द्वारा इस अवैध उत्खनन का विरोध किया जाता है तो कंपनी के द्वारा वहां से अवैध खनन बंद कर दिया जाता है।

विज्ञापन


देखा जाए तो कुछ दिन पहले रेता कंपनी के द्वारा ग्राम पंचायत पड़वार के सलैया खदान से रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा था तथा रॉयल्टी उमरिया जिले के बाहर की काटी जा रही थी, जिसका विरोध ग्राम पंचायत के सरपंच-उप सरपंच सहित सभी पंचों ने लिखित की थी। बावजूद उसके कंपनी के गुर्गों द्वारा स्थानीय प्रशासन एवं खनिज विभाग से मिलकर रेत का अवैध उत्खनन कर रहे थे। लेकिन हाईकोर्ट में रिट पीटिशन दायर होने के बाद हाईकोर्ट के जजमेंट में उमरिया जिला प्रशासन एवं खनिज विभाग से संचालित खदान का जांच प्रतिवेदन मांगे जाने पर रेता कंपनी एवं स्थानीय प्रशासन के पांव के नीचे से जैसे जमीन खिसक गई हो।
विज्ञापन




20 मई को होगा हाईकोर्ट में दायर पीटिशन में सुनवाई
हाईकोर्ट में रेता कंपनी के खिलाफ याचिका लगाने वाले समाज सेवी अयोध्या प्रसाद प्रजापति से जानकारी लेने पर पता चला कि मेरे द्वारा हाईकोर्ट में रेता कंपनी के अवैध उत्खनन के खिलाफ जो याचिका दायर की गई थी, उसमें इसी महीने की 20 तारीख को माननीय उच्च न्यायालय का सुनवाई होना है, जब से मैं रेता कंपनी के अवैध उत्खनन के खिलाफ याचिका दायर किया हूं, तब से मुझे बाबा महाकाल मिनरल्स कंपनी के कर्मचारियों द्वारा लगातार जान से मारने और देख लेने की धमकी दी जा रही है। बताया गया कि अभी भी हल फल नदी रोज शाम को सात बजे से सुबह सात बजे तक बड़ी- बड़ी पोकलेन मशीनों से रेत का अवैध उत्खनन किया जाता है, जिसकी जानकारी खनिज विभाग को मेरे व ग्रामवासियों द्वारा कई बार फोन के माध्यम से दी गई। आज तक रेता कंपनी के ऊपर कोई कार्रवाई खनिज विभाग द्वारा नहीं की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अमिलिया सोन नदी में कंपनी द्वारा किया जा रहा अवैध उत्खनन
वहीं, अब बाबा महाकाल मिनरल्स प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के द्वारा अमिलिया के सोन नदी में रेत का अवैध उत्खनन कर टीपी ग्राम रिछाई तहसील जबलपुर के स्टॉक की काटी जा रही है, जिसकी लीज उमरिया जिले के पूर्व रेता कम्पनी आरएसआई स्टोन वर्ल्ड के नाम से है, जिसका मालिक राहुल शर्मा है।

कागज खुद दे रहे फर्जीवाड़े का सबूत, फिर भी खनिज विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई
बीते दिनों गाड़ी नंबर MP-18 ZD-2437 अमिलिया खादान से लोड होती है, जिसकी टीपी क्रामंक S2609173428 ग्राम रिछाई तहसील जबलपुर स्टॉक आरएसआई स्टोन वर्ल्ड की काट दी जाती है और टीपी में गाड़ी का रूट मानपुर बिजौरी पाली उमरिया करकेली दर्ज किया जाता है। जबकि नियम कहता है कि खदान में गाड़ी लोड होने के बाद रॉयलटी कटेगी और किस रूट से गाड़ी को जाना है, वह टीपी में मेंशन किया जाएगा।

एनजीटी के नियमों की खुलेआम हो रही है अनदेखी
मध्यप्रदेश की नई रेत नीति के अनुसार, नर्मदा नदी को छोड़कर पांच हेक्टेयर से ऊपर की खदानों में मशीनों से खुदाई तीन मीटर गहराई तक की जा सकती है, जिसका खुलकर मानपुर की अमिलिया खदान में अनदेखी की जा रही है। नदी के धार को रोककर ही बीच नदी से रास्ता बनाकर रेत का अवैध उत्खनन किया जा रहा है।

स्वीकृत रेत जांच चौकिया में लगा है बाहरी आपराधिक लोगों का जमावड़ा
वहीं, देखा जाए तो उमरिया जिले में स्वीकृत जांच चौकिया में बाहरी आपराधिक लोगों का जमावड़ा लगा रहता है। यह लोग कहां से आए हैं, इनका आपराधिक रिकॉर्ड क्या है, पूरी रात रेत कंपनी के कर्मचारी हथियारों सहित आसपास के गांव में दहशत फैलाते घूमते हैं। स्थानीय पुलिस थाने पर कंपनी में कार्यरत कर्मचारियों की कोई भी जानकारी नहीं दी गई है, जिससे कोई भी एरिया में बड़ी आपराधिक घटना घट सकती है।


गुरुलाल करता है टैक्टर के टोकनों का मैनेजमेंट
कंपनी के कर्मचारी गुरुलाल सिंह के हाथों में फ्लाइंग स्क्वॉयड की कमान है, जिसमें सैकड़ों आपराधिक प्रवत्ति के लड़के बड़ी-बड़ी गाड़ियों में हथियार लिए काली कलर की बाउंसर लिखी टी शर्ट पहनते हैं, जिनके द्वारा उमरिया जिले के कई जगहों पर टीपी के नाम से 3,200 रुपये लेकर टोकन देकर ट्रैक्टर चलवाए जा रहे हैं। वहीं, इनके द्वारा लिए गए रुपयों की न तो टीपी दी जाती है और न ही कोई खनिज से संबंधित वैध कागज दिया जाता है। बंदूक के दम पर पूरे जिले में गुरुलाल सिंह के द्वारा ट्रैक्टर के टोकन का खेल खेला जा रहा है। साथ ही जिस ट्रैक्टर मालिक द्वारा टोकन की जगह टीपी की मांग की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed