फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News: Tiger attacks woman who went to graze cattle, seriously injured in leg

Umaria News: मवेशी चराने गई महिला पर बाघ ने किया हमला, पैर में आई गंभीर चोट

Wed, 28 Feb 2024 01:55 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 28 Feb 2024 01:55 PM IST
सार

मध्य प्रदेश के उमरिया में मवेशी चराने जंगल गई महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला के पैर में गंभीर चोट आई है। उसका उपचार किया जा रहा है। 

विज्ञापन
Umaria News: Tiger attacks woman who went to graze cattle, seriously injured in leg
उमरिया में बाघ ने महिला पर हमला कर दिया। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया के बांधवगढ़ नेशनल पार्क में मवेशी को चराने गई एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। हमले में महिला को गंभीर चोट आई है। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उसका इलाज किया जा रहा है।

विज्ञापन


बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व और मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम की सीमा में स्थित उमरिया परिक्षेत्र के चिर्रवाह बीट के कक्ष क्रमांक 205 बगरहा में मवेशी चराने गई सुनीता बाई पति ध्यान सिंह, उम्र 58 वर्ष, निवासी चिर्रवाह पर बाघ ने हमला कर दिया। सुनीता बाई मवेशी चराकर जंगल से घर लौट रही थी। तभी झाड़ियों में छिपे बैठे बाघ ने उस पर हमला कर दिया। महिला गंभीर रूप से घायल हैं। उसे पैर में गंभीर चोट आई है।  यह सूचना मिलने पर बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की टीम घायल महिला को जिला अस्पताल ले गई। वहां डॉक्टरों की टीम ने महिला का इलाज शुरू किया। जानकारी मिलने के बाद मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम के उमरिया परियोजना मंडल के अधिकारी भी अस्पताल पहुंचे। बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के धमोखर परिक्षेत्र के अधिकारी विजय श्रीवास्तव ने बताया कि वन विकास निगम के क्षेत्र में बाघ ने महिला को घायल कर दिया था। जानकारी मिलते ही महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed