{"_id":"64f3064321629f0e1f0c7d75","slug":"umaria-news-police-arrested-38-permanent-warrantees-different-cases-are-registered-2023-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: 38 स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग-अलग मामले हैं दर्ज, कोर्ट में हुई पेशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: 38 स्थाई वारंटी को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अलग-अलग मामले हैं दर्ज, कोर्ट में हुई पेशी
Sat, 02 Sep 2023 03:24 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 02 Sep 2023 03:24 PM IST
सार
Umaria News: उमरिया जिले में पुलिस ने स्थाई वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 38 स्थाई वारंटी के खिलाफ कार्रवाई है। सभी पर अलग-अलग मामले दर्ज हैं, पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया।
विज्ञापन
वारंटी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कई साल पुराने मामले में सालों और महीनों से फरार स्थाई वारंटियों को थानों की टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया है। उसके बाद सभी वारंटियों को माननीय न्यायालय से समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक उमरिया निवेदिता नायडू द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर फरार आरोपियों और वारंटियों की धरपकड़ के लिए ठोस कार्रवाई करने हेतु समस्त थाना प्रभारियो को निर्देशित किया गया है। निर्देश के पालन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु. अधि. पुलिस उमरिया/पाली के मार्गदर्शन में उमरिया के पुलिस थानों की टीम द्वारा कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
साथ ही कई साल पुराने मामले में काफी दिनों से फरार 38 स्थाई वारंटियों की पता तलाश कर अलग-अलग तारीख को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। कार्रवाई में जिले के थाना प्रभारियों और उनकी टीम का सराहनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
