फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News Give me 50 thousand rupees and I will replace your car suspended after audio went viral

Umaria News: 50 हजार रुपये दो, बदल दूंगा तुम्हारी गाड़ी...ऑडियो वायरल के बाद हुए निलंबित

Sat, 11 Jan 2025 08:28 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sat, 11 Jan 2025 08:28 PM IST
सार

उमरिया जिले के चंदिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक महताप सिंह परस्ते को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने निलंबित कर दिया। परस्ते पर एक दुर्घटना मामले में गाड़ी बदलने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विज्ञापन
Umaria News Give me 50 thousand rupees and I will replace your car suspended after audio went viral
चंदिया थाना, उमरिया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश का घूस से गहरा नाता है और पुलिस विभाग का इससे अब और भी अधिक कनेक्शन जुड़ रहा है। पुलिस विभाग के कर्मचारी लगातार लोगों की जब लूट रहे हैं और गलत काम कर रहे हैं। ऐसा लोगों ने कई बार उमरिया जिलावासियों ने आरोप लगाया था। लेकिन पुलिस विभाग अपने ही विभाग के कर्मचारियों पर कार्रवाई नहीं कर रही थी। लेकिन एक ऑडियो वायरल होने के बाद आखिरकार एसपी ने संज्ञान लिया और उसे रिश्वतखोर पुलिसकर्मी को निलंबित कर दिया है।

विज्ञापन


दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया जिले का है। जहां चंदिया थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक महताप सिंह परस्ते को शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने निलंबित कर दिया है। प्रधान आरक्षक परस्ते पर एक दुर्घटना मामले में गाड़ी बदलने के नाम पर 50 हजार रुपये की रिश्वत मांगने का ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। वहीं, एसपी निवेदता नायडू ने प्रधान आरक्षक को निलंबित करते हुए पुलिस लाइन से अटैच कर दिया है।
विज्ञापन


पूरा मामला चंदिया थाना के पठानी मोहल्ला में 24 दिसंबर को एक सोनालिका ट्रैक्टर से दुर्घटना हुई थी। इस मामले में कार्रवाई में बदलाव करने और दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर को बदलने की एवज में प्रधान आरक्षक ने 50 हजार रुपये की मांग की है। इस संबंध में एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। शिकायतकर्ता तुलसी कुशवाहा ने पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू से मामले को लेकर शिकायत की थी। इस पर एसपी नायडू ने तत्काल कार्रवाई करते हुए प्रधान आरक्षक को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि के दौरान उन्हें पुलिस लाइन मुख्यालय में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed