फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News Children go to school risking their lives Dabangs closed the common road

Umaria News: जान जोखिम में डालकर स्कूल जाते हैं बच्चे, दबंग ने आम रास्ते को बंद किया

Sun, 27 Aug 2023 02:07 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 27 Aug 2023 02:07 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में एक दंबग की दबंगई सामने आई है। दबंग ने बच्चों के स्कूल जाने वाले रास्ते पर रोक लगा दिया है। ग्रामीणों ने कई बार कलेक्टर की जनसुवाई में शिकायत की, लेकिन कोई फर्क नहीं पड़ा।

विज्ञापन
Umaria News Children go to school risking their lives Dabangs closed the common road
नाले को पार कर स्कूल जाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरकार हर संभव यह प्रयास करती है कि अच्छी शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा लोगों को मिले। लेकिन जब बच्चे स्कूल ही नहीं पहुंच पा रहे तो उन्हें शिक्षा कैसे मिलेगी। वहीं, एक ओर जहां प्रदेश सरकार शिक्षा का स्तर बढ़ाने के लिए नित नए स्कूलों के भवनों का निर्माण कर रही है और शिक्षा को क्रांति का रूप देने के लिए सीएम राइज स्कूल तक खोले जा रहे हैं। जहां देश के नन्हे-मुन्ने छात्र अच्छी शिक्षा ग्रहण करेंगे। लेकिन वहीं दूसरी तरफ शिक्षा ग्रहण करने जा रहे बच्चों की यह तस्वीर पूरे सिस्टम को हिलाकर रख दे रही है।

विज्ञापन


बता दें कि यहां स्कूल जाने वाले रास्ते पर एक दबंग ने रोक लगा दी है, जिसकी वजह से बच्चे स्कूल बस्ता सिर पर रखकर ऊफान मार रहे नाले को पार कर विद्यालय पहुंचते हैं। रोजाना नाले को पार करना नए शिक्षण सत्र में बच्चों का नसीब सा बन गया है। वहीं, सुबह स्कूल जाने की होड़ और शाम को घर आने की जल्दी कहीं उनके लिए दुखदाई न बन जाए।
विज्ञापन


मामला इतने में ही नहीं रुका, अभिभावकों और शिक्षकों ने दबंग के खिलाफ शिकायत की। लेकिन कार्रवाई तो दूर रास्ता तक नहीं खुल सका, जिसका खामियाजा छोटे बच्चों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आइए जानते हैं पूरा मामला
दरअसल, यह पूरा मामला उमरिया के बांधवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम अंचला का है। जहां के छात्र पढ़ाई के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर शिक्षा ग्रहण करने शासकीय हाईस्कूल कछरवार जाते हैं। जहां करीब आठ किमी का लंबा सफर तय करके स्कूली छात्र नाले को पार करते हैं। वहीं, स्कूल जाने वाले रास्ते को अंचला गांव के ही एक दबंग ने रास्ता बंद कर दिया है, जिसकी वजह से बच्चों के सामने यह समस्या मुंह बाए खड़ी है।


जहां जान की बाजी लगाकर पढ़ाई करने जा रहे बच्चों को देखकर अभिभावकों ने मामले की शिकायत कलेक्टर की जनसुनवाई में की है, लेकिन आज तक रास्ता नहीं खुल सका है। वहीं, अब शिक्षा ग्रहण करने के लिए जान दांव पर लगाकर उफनाते नाले को पार करने के मामले में और दबंग द्वारा आम रास्ता बंद करने के मामले में अपर कलेक्टर ने गोलमोल जवाब दे दिया है, जिसके बाद कयास लगाए जा सकते हैं कि शिक्षा का स्तर उमरिया में किस गति से बढ़ रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed