{"_id":"657493fce21d5766890be544","slug":"umaria-news-bjp-workers-burnt-the-effigy-of-congress-2023-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: 'कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान, जहां से निकल रहा लूट का सामान', बीजेपी ने किया पुतला दहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: 'कांग्रेस की मोहब्बत की दुकान, जहां से निकल रहा लूट का सामान', बीजेपी ने किया पुतला दहन
Sat, 09 Dec 2023 09:51 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 09 Dec 2023 09:51 PM IST
सार
उमरिया जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस का पुतला दहन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा, कांग्रेस के मोहब्बत की दुकान से लूट का सामान निकल रहा है।
विज्ञापन
बीजेपी ने किया पुतला दहन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस की पहचान लूट, भ्रष्टाचार, देश का पैसा अपनी जेब में भरना और कांग्रेसियों को मजबूत करना है। यही इनकी नीति और नियति रही है। मोहब्बत की बात करने वालों को केवल पैसों से मोहब्बत है, देश और देशवासियों से नहीं। जनता से इनकी मोहब्बत सिर्फ वोट लेने तक सीमित है। इसके बाद मोहब्बत का स्वरूप बदलकर पैसों तक सीमित रह जाता है। कांग्रेस मतलब करप्शन की दुकान, इनको मोहब्बत केवल धन से है, लूट से है और सत्ता से है। यह बातें बीजेपी जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे ने कही।
विज्ञापन
बता दें कि राहुल गांधी के करीबी सांसद के घर से 300 करोड़ रुपये कैश बरामद हुआ है, जो कांग्रेस के राज्यसभा सांसद धीरज साहू हैं। वैसे भ्रष्टाचार और लूट में कांग्रेस में महारथ हासिल है। बोफोर्स घोटाला, हेराल्ड घोटाला, 2जी घोटाला और कामनवेल्थ घोटाला सहित घोटालों की लिस्ट बड़ी लंबी है। कांग्रेस पार्टी भ्रष्टाचार का पर्याय है और INDIA गठबंधन के लोग कहते हैं कि बीजेपी वाले ED, CBI और IT को लगा रखे हैं। अब ये लोग गलत तरीके से धन संग्रह करते हैं और हिसाब नहीं दे पाते तो सीबीआई पर दोषारोपण करने लगते हैं। ईडी को गलत बोलने लगते हैं। आखिर भ्रष्टाचार कांग्रेस की नीयत में ही है। काग्रेस सत्ता में है तो भ्रष्टाचार करेगी और विपक्ष में है तो जनता को भ्रमित करने की नाकाम कोशिश करेगी। कांग्रेस सांसद धीरज साहू के ठिकानों से बेहिसाब नकदी बरामद होना कोई सामान्य घटना नहीं हैl
विज्ञापन
बीजेपी जिलाध्यक्ष दिलीप पांडे ने कहा कि इतनी बड़ी रकम किसी एक व्यक्ति की नहीं हो सकती, हमें अंदेशा है कि जब्त की गई अरबों रुपये की राशि में झारखंड मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का भी हिस्सा हो सकता है। क्योंकि पूर्व में ऐसी सूचना प्राप्त हुई थी कि सीएम हेमंत के ठिकानों पर छापेमारी के बाद पैसों को दूसरे राज्यों में स्थानांतरित किया गया थाl भ्रष्टाचार के पर्यायी कांग्रेस पार्टी और INDIA गठबंधन के लोग जनता की गाढ़ी कमाई से देश-विदेशों में अपने लिए नामी-बेनामी संपत्ति खरीद रहे हैंl इसकी कड़ी जांच होनी चाहिए, ताकि तथ्य सामने आ सके।
विज्ञापन
झारखंड पिछले चार साल से लगातार नकारात्मक वजहों से चर्चा में रहा है l बरामद हुई नोटों से भरी आलमारी, हजारों करोड़ का खनन घोटाला, सरकारी कार्यालयों में वसूली की खबरें, पुलिस प्रशासन की मनमानी दर्शाती है कि झारखंड में भ्रष्टाचार की जड़ें कितनी गहरी हो चुकी हैं। एक जिम्मेदार नागरिक के तौर पर हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि झारखंड को बदनाम करने वाले कांग्रेस और झामुमो के ठगबंधन से दूरी बनाकर अपने प्रदेश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाएं l
गैर बीजेपी सरकार जिस भी प्रदेश में है, वहां दीमक की तरह अर्थव्यवस्था को खा रही है। समाज और नागरिकों के अधिकारों का शोषण कर रही है। कांग्रेस, आप और टीएमसी जैसी पार्टियां आज भ्रष्टाचार, लूट-खसोट व कमीशनखोरी का पर्याय बन गई हैं। आश्चर्य की बात ये है कि इस पर सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे चुप हैं। हेमंत सोरेन जब से मुख्यमंत्री बने हैं, उन्होंने विपक्षी पार्टी के कार्यकर्ताओं के खिलाफ हिंसा को बढ़ावा दिया हैl NCRB के आंकड़े इस तथ्य की पुष्टी भी करते हैं, क्योंकि पिछले साल राजनीतिक रंजिश की वजह से सबसे अधिक हत्याएं झारखंड में ही हुई हैंl साथ ही धर्मांतरण गिरोह भी झारखंड में सक्रिय है, जो भोले-भाले लोगों को लोभ लालच देकर धर्म परिवर्तन करवा रहा है। सीएम हेमंत और उनके मंत्रियों ने भड़काऊ, उत्तेजित बयान देकर राजनीतिक कार्यकर्ताओं के खिलाफ माहौल तैयार किया हैl
जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा, अब तक बीजेपी सहित कई अन्य दलों के दर्जनों राजनीतिक कार्यकर्ताओं की सरेआम हत्या हो चुकी हैl अत्यंत दुख की बात है कि कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के बदले हेमंत स्वयं ही अपराधियों के संरक्षक बनकर बैठे हुए हैं। मित्रों एक बात तो स्पष्ट है मोदी जी ने भ्रष्टाचार के पुरोधाओं पर शिकंजा कसा है। जनता को लूटने वालों पर कार्रवाई हो रही है। यही कारण है कि सभी भ्रष्टाचारी ठगबंधन बनाकर बीजेपी विरोध और मोदी विरोध का कार्य कर रहे हैं। यह अटल सत्य है कि इन भ्रष्टाचारियों ने जितना लूटा है, वह सब पाई-पाई उन्हें लौटाना होगा। इन्हें इनके किए की सजा भुगतनी पड़ेगी, इसमें कोई दो मत नहीं है।
पाली नगर मंडल में बीजेपी जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे के नेतृत्व में चौराहे पर भ्रष्टाचारी कांग्रेस का पुतला दहन कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गयाl इसमें विमल अग्रवाल, केसरीनाथ अग्रवाल, राजेश पटेल, कामता विश्वकर्मा, बृजेश तिवारी, बहादुर सिंह, ब्रजेश उपाध्याय, भरत प्रजापति, सविता सिंह, प्रेमलता बर्मन, संतोष सिंह, चंद्रमोहन शुक्ला, दादूराम पांडे, सुरेश विश्वकर्मा, भोला तिवारी, नीरज राय, प्रदीप सोनकर, श्रीधर राव और हिमांशु द्विवेदी सहित नगर के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेl
