फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria News 10 people arrested for hunting chital

Umaria News: चीतल का शिकार करने के आरोप में 10 लोग गिरफ्तार, वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई

Tue, 05 Dec 2023 08:52 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 05 Dec 2023 08:52 PM IST
सार

Umaria News: मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में चीतल का शिकार करने के आरोप में 10 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। यह कार्रवाई वन विभाग की टीम ने की है।

विज्ञापन
Umaria News 10 people arrested for hunting chital
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उमरिया के वनमंडल उमरिया वन परिक्षेत्र घुनघुटी में शिकारियों ने गोली मारकर चीतल का शिकार किया है। जानकारी लगते वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

विज्ञापन


घुनघुटी परिक्षेत्र के कक्ष क्रमांक 225 में शिकारियों ने जंगल में चीतल को गोली मारकर शिकार किया और उसके बाद उसे टुकड़े-टुकड़े कर दिए। जानकारी लगते ही घुनघुटी वन परिक्षेत्र  की टीम जांच में जुट गई और शिकारियों की गिरफ्तार करने सर्चिंग अभियान चलाया। जिले में बंदुक का शिकार का दूसरा मामला सामने आया है। इसके पहले फरवरी महीने में बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में धमोखर परिक्षेत्र में गोली मारकर चीतल का शिकार शिकारियों ने किया था।
विज्ञापन


चीतल के शिकारियों को वन विभाग ने गिरफ्तार कर लिया। चीतल के शिकार के मामले में 10 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं और दो आरोपी फरार हैं। बंदुक भी वन विभाग जब्त कर ली है और टीम जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वन परिक्षेत्र घुनघुटी के परिक्षेत्र अधिकारी अर्जुन सिंह ने बताया कि शिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया है, जांच की जा रही है। बंदूक को भी जब्त कर लिया गया है और शिकार में उपयोग किए गए सभी हथियारों को और उपयोग की गई सामग्री भी जब्त कर ली गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed