{"_id":"65bd2834eb78799ec0083f43","slug":"umaria-elderly-man-died-during-treatment-five-days-after-the-assault-seven-accused-of-beating-him-arrested-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: मारपीट के पांच दिन बाद बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, पीटने वाले सात आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: मारपीट के पांच दिन बाद बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत, पीटने वाले सात आरोपी गिरफ्तार
Fri, 02 Feb 2024 11:06 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:06 PM IST
सार
उमरिया के चंदिया थाना के अखडार गांव में 28 जनवरी को गांव के सात लोगों ने मथुरा कोल पिता सगानी कोल (65) के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद बुजुर्ग का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार को मथुरा कोल की मौत हो गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के चंदिया थाना क्षेत्र के अखडार गांव में पांच दिन पहले बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई थी। इलाज के दौरान शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। चंदिया पुलिस ने मारपीट करने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
बता दें कि चंदिया थाना के अखडार गांव में 28 जनवरी को गांव के सात लोगों ने मथुरा कोल पिता सगानी कोल (65) के साथ मारपीट की थी। मारपीट के बाद बुजुर्ग का इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान शुक्रवार को मथुरा कोल की मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही चंदिया पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी मंजू शर्मा ने बताया कि आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच की जा रही है। मामले में बल्ली पिता विशाली कोल (55), पंचू पिता बालकरण कोल (28), मोहित लाल पिता बालकरण कोल (35), किशन पिता ददुल्ला कोल (29), हरी पिता विशाली कोल (55), सीताराम कोल, किरन बाई पति सीताराम कोल (43) को गिरफ्तार किया गया है।