{"_id":"65969069255f7fb1b90c990c","slug":"umaria-crime-five-year-old-child-murdered-by-strangulation-2024-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: शहर-शहर अपराधियों का खौफ, गली-मोहल्लों में घूम रहे क्रिमिनल, अब पांच साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: शहर-शहर अपराधियों का खौफ, गली-मोहल्लों में घूम रहे क्रिमिनल, अब पांच साल के बच्चे की गला दबाकर हत्या
Thu, 04 Jan 2024 04:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अरविंद कुमार
Updated Thu, 04 Jan 2024 04:33 PM IST
सार
उमरिया में इंदवार थाना क्षेत्र से एक घटना सामने आई है, जहां ग्राम मझौली निवासी पांच वर्षीय मासूम प्रकाश गोंड़ पुत्र पंकज सिंह गोंड़ की एक जनवरी को गला दबा कर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
इंदवार थाना, उमरिया
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
उमरिया जिला इन दिनों अपराध के मामले में लगातार तरक्की करता जा रहा है। जिले में हर किस्म के अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। चाहे वो हत्या हो या दुष्कर्म, चोरी हो या लूट, ठगी हो या छीनाझपटी, जुआ हो या सट्टा, भूमाफियाओं की दबंगई हो या जमीन की दलाली, अनाज की काला बाजारी हो फर्जी काम। झोलाछाप डॉक्टरों की भरमार हो या खनिज माफियाओं का आतंक। कुल मिलाकर अपराध जगत में उमरिया जिला अपना महत्वपूर्ण मुकाम हासिल करता जा रहा है।
विज्ञापन
मामला है ग्राम मझौली निवास पांच वर्षीय मासूम का, जो अपने घर से खेत अपने पिता को खाना पहुंचाने गया था और घर वापस न आकर कहीं दूसरी जगह चला गया। देर शाम तक घर न आने पर परिजन तलाश शुरू कर दिए। रात भर तलाश करने बाद दो जनवरी को भी पूरा दिन तलाशते रहे, लेकिन कहीं पता नहीं चला।
विज्ञापन
अनजानी आशंका से ग्रस्त परिजन तलाश में जुटे रहे, तभी उनको सूचना मिली कि खंडहर हो गए सामुदायिक भवन में किसी बच्चे की लाश पड़ी है। सूचना मिलते ही सभी वहां पहुंच कर देखे तो मासूम प्रकाश की लाश वहां पड़ी रही। शव में कई जगह चोट के निशान दिखे और घसीटने के भी निशान पाए गए।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर इंदवार पुलिस पहुंच कर मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर शव परिजनों को सौंप दिया। वहीं, इंदवार टीआई विजय सिंह पटले ने बताया कि सूचना मिलने पर देहाती नालसी लेकर मर्ग कायम कर लिया गया है। जांच की जा रही है, प्रथम दृष्टया गला दबा कर हत्या होना प्रतीत हो रहा है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कायमी की जाएगी और कार्रवाई की जा रही है।
