फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: Commissioner reached the school and picked up dung, ordered to suspend two teachers

Umaria: स्कूल में गंदगी देख भड़के कमिश्नर, खुद उठाया गोबर, दो शिक्षकों को सस्पेंड करने के दिए आदेश

Thu, 20 Jun 2024 08:18 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 20 Jun 2024 08:18 PM IST
सार

उमरिया के एक स्कूल से चौंकाने वाली तस्वीर सामने आई है। कमिश्नर को स्कूल में पड़ी गंदगी उठाना पड़ी है। बच्चे नहीं थे। नाराज कमिश्नर ने जिम्मेदारों से जवाब मांगा है, वहीं दो शिक्षकों को सस्पेंड करने का आदेश दिया। 

विज्ञापन
Umaria: Commissioner reached the school and picked up dung, ordered to suspend two teachers
उमरिया में स्कूल में पड़ा गोबर उठाते कमिश्नर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पूरे मध्य प्रदेश में स्कूल में प्रवेश उत्सव का कार्यक्रम धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। अधिकारी भी निरीक्षण करने के लिए लगातार क्षेत्र में जा रहे हैं। जहां सरकारी स्कूलों का यह हाल है कि कमिश्नर तक को खुद अपने हाथों से गोबर उठाना पड़ रहा है। 
विज्ञापन


दरअसल पूरा मामला उमरिया जिले के ग्राम केल्हारी का है, जहां शहडोल संभाग के कमिश्नर बीएस जामोद उमरिया में पहुंचे हुए थे। इसके बाद वे कक्षा पहली में गए, जहां छात्र एक भी उपस्थित नहीं था। इसके लिए पहले तो शिक्षकों को फटकार लगाई और फिर जब बाहर जाकर देखा तो चारों तरफ गंदगी फैली हुई थी। इसके बाद कमिश्नर खुद अपने हाथों से गोबर उठाते हुए दिखाई दिए। जिनकी फोटो तेजी से सोशल मीडिया में वायरल हो रही है।
विज्ञापन


इतना ही नहीं स्कूल परिसर में गंदगी पाए जाने और छात्रों की उपस्थिति ना होने पर शिक्षक मुकेश पटेल और शिक्षक जवाहर सिंह को तत्काल निलंबित करने के लिए अपर संचालक लोक शिक्षण को निर्देश भी कमिश्नर ने दे दिए हैं। इसके अलावा प्राचार्य चैतन्य महाप्रभु को भी नोटिस जारी कर दिया है और उनसे जवाब मांगा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed