फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: Case registered against Congress leader for abusing and firing in front of tribal house

Umaria: आदिवासियों के घर के सामने गाली गलौच और फायरिंग करने के मामले में कांग्रेस नेता पर मामला दर्ज

Wed, 10 Jan 2024 05:01 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Wed, 10 Jan 2024 05:01 PM IST
सार

उमरिया जिले के मानपुर थाना में कांग्रेस नेता और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे तिलक राज सिंह पर मानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उन पर अपने साथियों के साथ जाकर आदिवासी परिवार को धमकाने तथा फायरिंग करने का आरोप लगा है।

विज्ञापन
Umaria: Case registered against Congress leader for abusing and firing in front of tribal house
मानपुर थाने में कांग्रेस नेता पर केस दर्ज किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र उमरिया में राजनीति इन दिनों गर्म हुई है। जहां कांग्रेस के बड़े और कद्दावर नेता के ऊपर मानपुर थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन पर अपने साथियों के साथ जाकर आदिवासी परिवार को धमकाने तथा फायरिंग करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश के उमरिया जिले के मानपुर थाना में कांग्रेस नेता और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे तिलक राज सिंह पर मानपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। मानपुर थाना के ग्राम हिरौली के सुरेश बैगा और अन्य लोगों की शिकायत पर पुलिस ने तिलकराज सिंह के खिलाफ केस भी अब दर्ज किया गया है। इस मामले ने तूल तब पकड़ा जब सुरेश बैगा और अन्य लोगों ने थाना मानपुर में लिखित शिकायत दर्ज कराई कि तिलक राज सिंह 7 और 8 जनवरी की रात को घर के सामने गाली-गलौज करने के आरोप में थाने में आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि उन लोगों के द्वारा दो फायर किए हैं। शिकायत पर मानपुर पुलिस ने तिलक राज सिंह पर मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी मानपुर शरद कुमार खंपरिया ने बताया कि सुरेश बैगा की शिकायत पर तिलक राज सिंह पर मामला दर्ज किया गया है और जांच की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed