फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Umaria: Administration woke up after employee's death; Police and Mineral Department took joint action

Umaria News: कर्मचारी की मौत के बाद जागा प्रशासन; पुलिस और खनिज विभाग ने की संयुक्त रूप से कार्रवाई

Thu, 30 Nov 2023 03:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 30 Nov 2023 03:40 PM IST
सार

Mineral Sand Excavation: पटवारी हत्याकांड के बाद प्रशासन अब हरकत में आ गया है। खनिज रेत के अवैध उत्खनन को लेकर पुलिस और प्रशासन छापेमारी और जब्ती की संयुक्त कार्रवाई में जुट गए हैं। इसी सिलसिले में उमरिया के बलबई क्षेत्र से रेत से लदी एक गाड़ी और बड़ेरी से एक ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की गई है।

विज्ञापन
Umaria: Administration woke up after employee's death; Police and Mineral Department took joint action
खनिज रेत से लदी जब्त की गई गाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य प्रदेश के उमरिया जिले से सुदूर पाली तहसील अंतर्गत उमरिया और शहडोल की सीमा बनाने वाली मूढ़ना नदी से खनिज रेत का जमकर अवैध उत्खनन किया जा रहा है। 28 नवंबर की रात ओदरी, बेकली और बलबई क्षेत्र में अवैध उत्खनन के बाद परिवहन के दौरान खनिज रेत से लदी गाड़ी कार्रवाई के दौरान जब्त की गई। वाहन का मालिक प्रतीक सिंह बघेल शहडोल का रहने वाला है। वाहन को पुलिस चौकी घुनघुटी में शासकीय सुपुर्दगी में खड़ा करवाया गया है। इसी सिलसिले में नौरोजाबाद और बेली रायपुर बन्नोदा क्षेत्र का भ्रमण किया गया।

विज्ञापन


गांव में हो रहा था अवैध उत्खनन और परिवहन
जिला मुख्यालय से लगे बड़ेरी पिपरिया क्षेत्र में 29 नवंबर को सुबह निरीक्षण के दौरान डेंगहारा नदी से रेत को लाते हुए मय ट्राली जब्त किया गया। उसे पुलिस थाना कोतवाली में शासकीय सुपुर्दगी में रखवाया गया है। जब्त किया गया ट्रैक्टर बड़ेरी निवासी सतेंद्रनाथ शुक्ला का है। वाहनों पर मध्य प्रदेश गौण खनिज नियम 2022 के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।
विज्ञापन


कलेक्टर बुद्धेश कुमार वैद्य के निर्देशन में खनिजों के अवैध उत्खनन व परिवहन पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। साथ ही अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया द्वारा पुलिस बल का सहयोग किया जा रहा है। टीम में सहायक खनि अधिकारी दिवाकर चतुर्वेदी, प्रभारी खनि निरीक्षक नरबद सिंह आर्मा पुलिस बल में आरक्षक 89 राजकुमार, आरक्षक 52 विशाल जाटव, आरक्षक 260 रतन जयंता, आरक्षक 88 आकाश राठौर, सैनिक बीके रावत और सैनिक जीवन लाल समेत अमला उपस्थित रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed