{"_id":"6675ba21e398226ccc07b19f","slug":"traitor-lover-he-was-going-to-dispose-of-the-body-after-killing-his-girlfriend-caught-in-the-forest-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"दगाबाज प्रेमी: प्रेमिका की हत्या कर लाश ठिकाने लगाने जा रहा था, जंगल में पकड़ाया, पुलिस को आता देख गटका तेजाब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दगाबाज प्रेमी: प्रेमिका की हत्या कर लाश ठिकाने लगाने जा रहा था, जंगल में पकड़ाया, पुलिस को आता देख गटका तेजाब
Fri, 21 Jun 2024 11:06 PM IST
दिनेश शर्मा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Jun 2024 11:06 PM IST
सार
उमरिया में प्रेमिका की शादी कहीं और हो जाने से नाराज प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। बाद में पुलिस से बचने के लिए खुद ने तेजाब पी लिया। युवक का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
उमरिया में प्रेमिका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के उमरिया में हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या कर दी। फिर लाश ठिकाने लगाने जाते समय उसका एक्सीडेंट हो गया। लोग मदद करने पहुंचे तो गाड़ी में लाश देख घबरा गए। पुलिस को आता देख प्रेमी ने तेजाब गटक लिया। हालांकि उसे पुलिस ने बचा लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला उमरिया जिले के मानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चेचरिया का है। पुलिस ने बताया कि ग्राम चेचरिया के रहने वाला युवक सूरज पिता भूषण पनिका अहिरगवा निवासी युवती से प्यार करता था, लेकिन युवती की शादी बीते 6 महीने पहले हो गई। जिससे वह नाराज चल रहा था। इसके बाद शुक्रवार को उसने जंगल में उसे मिलने के लिए बुलाया। प्रेमिका अमरकंटक में रहकर पढ़ाई कर रही थी इसीलिए जंगल में उससे मिलने चली गई। यहां आरोपी प्रेमी ने मौका देखकर उसे मौत के घाट उतार दिया और उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए अपने कार में चाकू तथा बड़े हथियार के साथ तेजाब रखकर चला जा रहा था। जैसे ही वह पाली थाना क्षेत्र के घुनघुटी चौकी अंतर्गत खामा के जंगल में पहुंचा, गाड़ी अनियंत्रित हो गई और वह जंगल की तरफ खाई में घुस गई और लोगों को इस बात की भनक लग गई। लोगों ने पुलिस को खबर कर दी। जैसे ही पुलिस मौका स्थल पर पहुंची, प्रेमी ने तेजाब गटक लिया। जिसकी वजह से गला पूरी तरह से छिल गया है और उसे इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज शहडोल में भर्ती कर दिया गया है। जहां उसका इलाज चल रहा है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।