फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Tigers Den Resort gets five green leaf rating

MP News: टाईगर्स डेन रिसोर्ट को मिली फाइव ग्रीन लीफ रेटिंग, कलेक्टर ने संचालक को प्रदान किया प्रमाण पत्र

Mon, 18 Mar 2024 11:40 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: शबाहत हुसैन Updated Mon, 18 Mar 2024 11:40 AM IST
सार

MP News: जिले के बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा पर्यटन को बढ़ावा देने में योगदान के लिये टाईगर्स डेन रिसोर्ट ताला सहित चार रिसोर्ट को फाइव ग्रीन लीफ रेटिंग प्राप्त हुई है।

विज्ञापन
Tigers Den Resort gets five green leaf rating
टाईगर्स डेन रिसोर्ट को मिली फाइव ग्रीन लीफ रेटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गत दिवस रिसोर्ट के संचालक ज्ञानेन्द्र तिवारी ने कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन के हाथों यह प्रमाण पत्र प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) सरकार का प्रमुख राष्ट्रीय और अति महत्वाकांक्षी कार्यक्रम है, जो ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता जागरूकता के लिए चलाया जाता है।

विज्ञापन


यह शौचालयों का नियमित उपयोग, खुले में शौच न करने या पर्यावरण में दिखाई देने वाले मल, बायोडिग्रेडेबल, गैर बायोडिग्रेडेबल कचरे का प्रबंधन, ग्रेवाटर प्रबंधन और मल कीचड़ प्रबंधन सुनिश्चित करता है। सरकार का मानना है कि जंगल और वन्यजीवों के अलावा वातावरण, स्वच्छता और सौंदर्य पर्यटन को बढ़ावा देते हैं, जिसका देश की अर्थव्यवस्था में प्रमुख योगदान है। सांथ ही सैलानी इसे अपनी अनुभूतियों के साथ ले जाते हैं।
विज्ञापन


सर्वे कराने के बाद सम्मानित किया जाता है
बांधवगढ़ में पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होने वाले कचरे का प्रबंधन एक बड़ी चुनौती है। सरकार द्वारा स्वच्छता को बढ़ावा देने वाले क्षेत्र के रिसॉर्ट्स, होटल, होमस्टे आदि संस्थानों को प्रोत्साहित करने के लिये सर्वे कराने के बाद सम्मानित किया जाता है। इस बार ताला के 4 रिसोर्ट को फाइव ग्रीन लीफ रेटिंग प्राप्त हुई है। जिनमें टाईगर्स डेन रिसोर्ट, वाईट टाईगर लॉज, महुआ कोठी और सामोद सफारी शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed