{"_id":"6579647e807c323bf306e1cc","slug":"strict-action-against-the-accused-who-assaulted-the-police-2023-12-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार कर पहुंचाया गया जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: पुलिस के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, गिरफ्तार कर पहुंचाया गया जेल
Wed, 13 Dec 2023 01:30 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 13 Dec 2023 01:30 PM IST
सार
Umaria: पुलिस के ऊपर हमला कर चोट पहुंचाने वाले लोगों को अब पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि इस मामले में 7 लोग फरार चल रहे थे, जिन्हें पुलिस ने धर दबोचा है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोंड़वाना गणतंत्र पार्टी के प्रदर्शन के दौरान विवाद तथा पुलिस पर हुए हमले के मामले में फरार चल रहे 7 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली पुलिस ने ईश्वर सिंह उईके, सूर्यपाल आर्माे, ज्ञान सिंह, नीरज पटेल, सुरजन सिंह, कमलेश सिंह तथा रूकमणी धुर्वे को हिरासत मे लेकर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था
उल्लेखनीय है कि बीते 26 सितंबर 2023 को जिला मुख्यालय स्थित महारानी दुर्गावती चौक मे गोंगपा कार्यकर्ताओं के हमले में कई पुलिस अधिकारी और कर्मचारी घायल हुए थे। इस मामले में अपराध दर्ज करने के उपरांत करीब 45 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। जबकि कई लोग अभी भी फरार चल रहे हैं। जिनमें से एक महिला सहित 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
