{"_id":"659f7265a7e01ba751024abe","slug":"situation-is-deteriorating-due-to-continuously-falling-temperature-in-umaria-2024-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: उमरिया में लगातार गिरते तापमान से हाल बेहाल, ठिठुरन ने लोगों को किया परेशान, अलाव का लिया गया सहारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: उमरिया में लगातार गिरते तापमान से हाल बेहाल, ठिठुरन ने लोगों को किया परेशान, अलाव का लिया गया सहारा
Thu, 11 Jan 2024 10:15 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 11 Jan 2024 10:15 AM IST
सार
MP Weather News: उमरिया जिले में तापमान लगातार गिर रहा है। क्योंकि सूरज निकलने के कोई आसार नहीं दिख रहे है, इसलिए लोगों का जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।
विज्ञापन
उमरिया में लगातार गिरते तापमान से हाल बेहाल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश में ठंड प्रचंड है। जिसके कारण लोगों का जीना बेहाल हो गया है। वहीं उमरिया में कोहरे की धुंध बेअसर हो गई, सूरज के निकलने के कोई आसार नहीं दिख रहा, लेकिन फिर भी इस प्रकार के कोहरे होने की वजह से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त जरूर हो गया है।
विज्ञापन
अलाव ही बना सहारा
गौरतलब है कि जनवरी का महीना आ गया है। वहीं जनवरी के महीने में ठंड हमेशा से ही भीषण हो जाती है। इस बार की ठंड कुछ अलग है, इसे गुलाबी ठंड की तरह लोग समझ रहे हैं, क्योंकि इस समय अब हड्डियों को कपाने वाली ठंड शुरू हो गई है। यहां सिर्फ अलाव ही एक है जो की ठंड से बचने में कारगर साबित हो रहा है।
विज्ञापन
