फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Sensation spread after the dead body of a 45-year-old man was found in a drain in Umaria

MP News: उमरिया में नाली में 45 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से फैली सनसनी, लोगों ने जताई हत्या की आशंका

Tue, 22 Aug 2023 05:55 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 22 Aug 2023 05:55 PM IST
सार

सहायक उप निरीक्षक पीयूष गौतम से मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान वार्ड नंबर 15 कैंप निवासी राकेश कोल पुत्र छोटे लाल कोल के रूप में हुई है।

विज्ञापन
Sensation spread after the dead body of a 45-year-old man was found in a drain in Umaria
नाली में व्यक्ति का मिला शव। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उमरिया में 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से अफरा-तफरी का माहौल बन गया। यहां 45 वर्षीय एक व्यक्ति का शव संदिग्ध अवस्था में नाली में मिला। लोगों ने इसकी हत्या की आशंका जताई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार उमरिया जिला मुख्यालय स्थित वार्ड क्रमांक 16 में नव निर्मित आदिवासी कन्या छात्रावास जो कैंप और झिरिया मोहल्ला के बीच बना हुआ है। जहां पास ही स्थित नाली में 45 वर्षीय युवक का शव औंधे मुंह मिलने से सनसनी फैल गई। तो वहीं दबी जुबान में लोगों ने हत्या की भी आशंका व्यक्त किया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कोतवाली थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक पीयूष गौतम से मिली जानकारी के अनुसार मृत व्यक्ति की पहचान वार्ड नंबर 15 कैंप निवासी राकेश कोल पुत्र छोटे लाल कोल के रूप में हुई है। वहीं, बताया गया है कि मृत व्यक्ति वेल्डिंग का कार्य करता था। उमरिया मोटर्स में वेल्डिंग का कार्य करता था। इसके अलावा वह नशे का आदी रहा है। हालांकि प्रथम दृष्टया आशंका व्यक्त की गई है कि देर रात हुई भारी बारिश के दौरान नशे में होने के कारण नाली में औंधे मुंह गिरने से उसका दम घुट गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


हालांकि अभी पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। कोतवाली पुलिस मर्ग पंचनामा कर आगे की कार्रवाई में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed