फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   Rs 6 lakh recovered from 2 check posts in Katni; Police made seizure for not presenting papers, MP election

MP News: कटनी में दो चेक पोस्ट से छह लाख के नोट बरामद; कागजात पेश न करने पर पुलिस ने बनाई जब्ती... जानें मामला

Mon, 16 Oct 2023 07:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 16 Oct 2023 07:58 PM IST
सार

MP Assembly Election 2023: कटनी में पुलिस ने दो थाना क्षेत्रों से जांच के दौरान दो कारों से लाखों की नकदी बरामद की है। इस दौरान कार चालकों द्वारा रकम को लेकर वैध दस्तावेज न दिखाने पर पैसों की जब्ती बनाकर दोनों को 24 घंटे की मोहलत दी है। जानें पूरा मामला...।

विज्ञापन
Rs 6 lakh recovered from 2 check posts in Katni; Police made seizure for not presenting papers, MP election
जांच के दौरान दोनों कारों से बरामद हुए रुपये - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्यप्रदेश के कटनी जिले के दो थानों ने जांच दौरान लाखों की रकम बरामद की है। उसके दस्तावेज दिखाने में असफल रहे शख्स को पुलिस ने 24 घंटे का वक्त दिया है। आगामी विधानसभा चुनाव देखते हुए कटनी पुलिस जिले की सीमा पर जांच नाका बना संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही है।

विज्ञापन


इसी सिलसिले में कुठला और स्लीमानाबाद पुलिस को वाहनों की जांच दौरान दो गाड़ियों से छह लाख दो हजार चार सौ रुपये नकदी मिली। पुलिस ने जब पैसों से जुड़े दस्तावेज पेश करने की बात कही तो कार चालक अलग-अलग बातें बताने लगे। इस पर पुलिस ने पैसों की जब्ती बनाते हुए 24 घंटे की मोहलत दी है। ताकि वे समय रहते कागजात लाकर पेश कर दें।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने बताया कि स्लीमानाबाद थानांतर्गत छपरा चेक पोस्ट में जांच के दौरान जबलपुर के यादव कॉलोनी निवासी संजय कुमार सलरेजा के पास से चार लाख 52 हजार चार सौ रुपये नकदी पकड़ी गई है। वहीं, दूसरी कार्रवाई कुठला थाना क्षेत्र के पन्ना मोड़ पर जांच के दौरान एक कार की तलाशी लेते वक्त पुलिस को एक लाख 50 हजार से अधिक की रकम मिली है। दोनों लोगों के पास पैसों से जुड़े कोई कागजात मौके पर नहीं मिले। इसलिए कटनी पुलिस ने छह लाख की जब्ती बनाते हुए उन्हें 24 घंटे का समय दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, आदर्श आचार संहिता लगते ही जिला प्रशासन ने जानकारी देते हुए कहा था कि 50 हजार से ज्यादा की रकम ले जाते वक्त आपके पास पैसों से जुड़ा दस्तावेज होना अनिवार्य है। ताकि किसी व्यापारी को परेशान न होना पड़े। वहीं दस लाख से ज्यादा की रकम मिलने पर आयकर विभाग मामले की जांच करेगा। फिलहाल दोनों कार्रवाई पर पुलिस मामले की जांच करने की बात कहती नजर आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed