{"_id":"650d8d75f4c76524540237a7","slug":"mp-person-who-looted-rs-1-90-lakh-in-umaria-arrested-police-arrested-from-rajasthan-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Crime: उमरिया में 1.90 लाख रुपये की लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Crime: उमरिया में 1.90 लाख रुपये की लूट करने वाली गैंग का पर्दाफाश, पुलिस ने राजस्थान से किया गिरफ्तार
Fri, 22 Sep 2023 06:20 PM IST
लोकेंद्र सिंह चंपावत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: लोकेंद्र सिंह चंपावत
Updated Fri, 22 Sep 2023 06:20 PM IST
सार
मध्यप्रदेश के उमरिया में 1.90 लाख रुपये की लूट करने वाला व्यक्ति को पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया। जिसमें दो लोगों की गिरफ्तारी की गई। इस घटना की पुलिस ने जानकारी दी।
विज्ञापन
1.90 लाख रुपये की लूट करने वाले गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उमरिया जिले में एक बार फिर से पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जहां उन्होंने आईसीआई बैंक में 1.90 लाख रुपये की लूट करने वाले दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जिले की कोतवाली थाना पुलिस ने प्रेस नोट जारी करते हुए जानकारी दी है कि दिनांक 25.07.2022 को फरियादी आदित्य कुमार द्विवेदी निवासी ग्राम पठारी थाना नौरोजाबाद हॉल उमरिया ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। रिपोर्ट में यह बताया गया था कि दिनांक 20.07.2022 को अज्ञात व्यक्ति ने कॉल कर ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड एक्टिव कराने के नाम पर ओटीपी लेकर एक लाख 90 हजार रुपये की धोखाधडी कर ली गई। जहां फरियादी की रिपोर्ट पर तत्समय थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 479/22 धारा 420 ताहि कायम कर विवेचना में लिया गया था।
विज्ञापन
वहीं, उमरिया SP निवेदिता नायडू ने इसके लिए आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु ठोस कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया। जहां विवेचना टीम ने प्रकरण में आरोपियों की निशादेही हेतु आवश्यक साक्ष्य संकलन जैसे मोबाइल नंबरो की जानकारी, संलिप्त खातों की जानकारी इत्यादि महत्वपूर्ण साक्ष्यों को संकलित कर बारीकी से खंगाला गया। जिससे ज्ञात हुआ कि आरोपी का संबंध अचरौल (राजस्थान) से है।
विज्ञापन
जहां, आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु पहले भी यह प्रयास किये गये थे, परंतु सफलता हाथ नही लगी थी। लेकिन पुलिस की टीम ने प्रयास लगातार जारी रखे। अंत में पुलिस अधीक्षक उमरिया के निर्देशन और अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया व अनु. अधि. पुलिस उमरिया के मार्गदर्शन में दो आरोपियों को अचरौल (राजस्थान) से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त हुई। इस कार्यवाही में निरीक्षक राजेशचंद्र मिश्रा, उनि अभिलाष सिंह, सउनि बृजेश सिंह थाना कोतवाली एवं सायबर सेल से प्रभारी उनि बृजकिशोर गर्ग, प्र.आर. राजेश सौंधिया और आर. संदीप सिंह का सराहनीय योगदान रहा।
ये थे आरोपी
पकड़े गए आरोपियों के नाम सचिन सवलानिया पिता गजेन्द्र सवलानिया (22) निवासी ग्राम अचरौल जिला जयपुर राजस्थान और महेन्द्र यादव पिता रामकरण यादव (22) साल निवासी ग्राम अचरौल जिला जयपुर राजस्थान का है।
