फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP News Excise officer Rini Gupta arrested for taking one lakh 20 thousand bribe Rewa Lokayukta took action

MP News: आबकारी अधिकारी रीनी गुप्ता एक लाख 20 हजार रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, रीवा लोकायुक्त ने की कार्रवाई

Tue, 29 Aug 2023 07:55 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 29 Aug 2023 07:55 PM IST
सार

Excise Officer Rini Gupta Arrested: लोकायुक्त पुलिस रीवा द्वारा भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। ट्रैप कार्रवाई करते हुए एक लाख 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए आबकारी अधिकारी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
MP News Excise officer Rini Gupta arrested for taking one lakh 20 thousand bribe Rewa Lokayukta took action
आबकारी अधिकारी रीनी गुप्ता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकायुक्त पुलिस रीवा की टीम ने उमरिया जिले में आबकारी अधिकारी रीनी गुप्ता को एक लाख 20 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए ट्रैप किया है। कार्रवाई के बाद प्रदेश भर में हड़कंप मच गया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, लोकायुक्त पुलिस रीवा द्वारा रीनी गुप्ता जिला आबकारी अधिकारी उमरिया को एक लाख 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। आरोपी द्वारा निपेंन्द्र सिंह पिता नरेन्द्र सिंह से शराब जप्ती का झूठा केस न बनाने की एवज में रिश्वत की मांग की जा रही थी, जिसकी शिकायत फरियादी द्वारा लोकायुक्त पुलिस रीवा में पुलिस अधीक्षक गोपाल सिंह धाकड़ से की गई थी।
विज्ञापन


शिकायत की जांच करने पर शिकायत सही पाई गई। आरोपी आबकारी अधिकारी द्वारा 30 हजार रुपये महीने के मान से चार महीने का कुल एक लाख 20 हजार रुपये की डिमांड की गई, जिस पर मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी जिला आबकारी अधिकारी के कार्यालय कक्ष में रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है। ट्रैप कार्रवाई में प्रवीण सिंह परिहार उप पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र कुमार निरीक्षक समेत 12 सदस्य टीम शामिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया गया है कि जैसे ही लोकायुक्त की टीम रीनी गुप्ता को रंगे हाथों पकड़ी, रीनी रोने और गिड़गिड़ाने लगी। और कहने लगी कि यह मेरी पहली गलती है, माफ कर दीजिए। लोकायुक्त पुलिस ने आरोपी अफसर को फारेस्ट रेस्ट हाउस ले जाकर कार्रवाई कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed