फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP LS Election: Employees arrived in traditional attire to collect voting material, unique style in discussion

MP LS Election: पारंपरिक वेशभूषा में मतदान सामग्री लेने पहुंचे कर्मचारी, अनोखा अंदाज चर्चा में

Thu, 18 Apr 2024 07:19 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, उमरिया Published by: दिनेश शर्मा Updated Thu, 18 Apr 2024 07:19 PM IST
सार

मतदान दल पारंपरिक वेशभूषा में मतदान सामग्री लेने पहुंचे। महिला व पुरुष दोनों ही दलों में पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दी। पुरुष कुर्ता पर्दनी और सिर में गमछा बांघे हुए दिखाई दिए। 

विज्ञापन
MP LS Election: Employees arrived in traditional attire to collect voting material, unique style in discussion
उमरिया में मतदान सामग्री लेने पहुंचे मतदानकर्मी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उमरिया जिले में प्रथम चरण में लोकसभा चुनाव के लिए पॉलिटेक्निक कॉलेज से मतदान दल को रवाना किया गया है। शहडोल लोकसभा की बांधवगढ़ और मानपुर विधानसभा में 585 मतदान केंद्रों के लिए दलों को वाहनों से रवाना किया गया है।
विज्ञापन


गुरुवार को सुबह से मतदान दल को मतदान सामग्री का वितरण किया गया। साथ ही दल को सुरक्षा के साथ मतदान केंद्रों के लिए भेजा गया है। मानपुर, बांधवगढ़ विधानसभा में सामग्री वितरण में कलेक्टर घरणेन्द्र कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू भी पहुंचीं। सामग्री वितरण और मतदान केंद्र, दल की सुरक्षा के पुलिस बल को तैनात किया गया है।
विज्ञापन


मतदान दल पारंपरिक वेशभूषा में मतदान सामग्री लेने पहुंचे। महिला व पुरुष दोनों ही दलों में पारंपरिक वेशभूषा में दिखाई दी। पुरुष कुर्ता पर्दनी और सिर में गमछा बांघे हुए दिखाई दिए। मतदान दलों में मतदान कराने को लेकर उत्साह दिखा। जिले के बांधवगढ़ विधान सभा में 271 मतदान केंद्रो में 2 लाख 28 हजार 539 और विधान सभा मानपुर में 314 मतदान केन्द्र में 2 लाख 50 हजार 166 मतदाता और बांधवगढ़ में दो अन्य मतदाता मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले के बांधवगढ़ और मानपुर विधान सभा में 74 जोनल सेक्टर अधिकारियो को नियुक्त किया गया है। बांधवगढ़ में 35 और मानपुर में 39 जोनल सेक्टर अधिकारी बनाए गये है। बांधवगढ़ में 36 और मानपुर में 30 महिला बूथ बनाए गये है। बांधवगढ़ में 32 और मानपुर में 30 आदर्श बूथ बनाए गये हैं। मानपुर और बांधवगढ़ में 100 क्रिटिकल बूथ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed