{"_id":"65448e41f9766daa43009241","slug":"mp-election-2023-roshni-singh-came-out-in-support-of-congress-candidate-tilak-raj-2023-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: नामांकन वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन पर उतरीं रोशनी, टिकट न मिलने से थीं नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: नामांकन वापस लेकर कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन पर उतरीं रोशनी, टिकट न मिलने से थीं नाराज
Fri, 03 Nov 2023 11:38 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 03 Nov 2023 11:38 AM IST
सार
MP Election 2023: रोशनी सिंह ने बताया है कि पीसीसी चीफ कमलनाथ से उनकी फोन पर बात हुई है और आगे के लिए आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है।
विज्ञापन
महिला नेता रोशनी सिंह
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा के चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए राहत की खबर है। मानपुर से पार्टी से टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल करने वाली आदिवासी महिला नेता रोशनी सिंह ने अपना नामांकन कांग्रेस प्रत्याशी के पक्ष में वापस ले लिया है।
रोशनी सिंह ने बताया है कि पीसीसी चीफ कमलनाथ से उनकी फोन पर बात हुई है और आगे के लिए आश्वासन मिलने के बाद उन्होंने यह निर्णय लिया है। रोशनी सिंह ने कहा कि वह कांग्रेस पार्टी से नाराज नहीं थीं। अब वे कांग्रेस प्रत्याशी को जिताने के लिए पार्टी का चुनाव प्रचार करेंगी।
बता दें रोशनी सिंह मानपुर जनपद सदस्य हैं और कांग्रेस पार्टी में वर्षों से सक्रिय रहकर संगठन का काम कर रही थीं। मानपुर विधानसभा से टिकट की दावेदार थीं, लेकिन संगठन ने तिलकराज सिंह को अपना प्रत्याशी बना दिया, जिसके कारण रोशनी सिंह नाराज चल रही थीं।
विज्ञापन
रोशनी सिंह का नामांकन वापस कराने में संगठन के साथ-साथ भारत जोड़ो अभियान ने पहल की थी। पीसीसी चीफ कमलनाथ और प्रदेश प्रभारी रणदीप सुरजेवाला से बात के बाद रोशनी नामांकन वापसी के लिए राजी हुई हैं।