फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP Election 2023: Rahul Gandhi's public meeting to be held in Umaria Beohari

MP Election 2023: अब उमरिया में गरजेंगे राहुल गांधी, ब्यौहारी में होगी जनसभा, विंध्य की 30 सीटों पर नजर

Sat, 07 Oct 2023 09:22 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 07 Oct 2023 09:22 PM IST
सार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 10 अक्टूबर को उमरिया के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके जरिए वह विंध्य की 30 सीटों पर फोकस करेंगे।

विज्ञापन
MP Election 2023: Rahul Gandhi's public meeting to be held in Umaria Beohari
उमरिया में संजय कपूर की प्रेस कॉन्फ्रेंस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी 10 अक्टूबर को उमरिया जिले के ब्यौहारी में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। इसके लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। विंध्य की 30 सीटों को साधने की कोशिश होगी। 

विज्ञापन


जिला मुख्यालय के रेस्ट हाउस में कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव संजय कपूर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि 10 अक्टूबर को ब्यौहारी में राहुल गांधी की सभा में जिले से हजारों कार्यकर्ता पहुंचेंगे। इसके लिए कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित की जा रही है। प्रदेश में आदिवासियों के साथ हो रहे अन्याय के लिए न्याय की आवाज को बुलंद करने के लिए राहुल गांधी ब्यौहारी में सभा करेंगे। कपूर ने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा के कुशासन से उब गई है। इनके भ्रष्टाचार से जनता त्रस्त है। जनता बदलाव के मूड में है और प्रदेश में हमारी सरकार बनेगी।
विज्ञापन


दो-तीन में तय हो जाएंगे टिकट 
टिकट वितरण से जुड़े सवाल पर संजय कपूर ने कहा कि दो-तीन दिन में टिकट स्पष्ट हो जाएंगे। स्थानीय नेताओं को तरजीह दी जाएगी। पैराशूट उम्मीदवार नहीं होंगे। उन्होंने दोहराया कि हमारी पार्टी ने नारी सम्मान योजना के तहत बहनों को हर महीने 1,500 रुपये देने की घोषणा की है। हम 500 रुपये में गैस सिलेंडर देंगे। पुरानी पेंशन बहाल करेंगे। 100 यूनिट तक बिजली बिल माफ रहेगा। इन सभी घोषणाओं को पूरा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed