{"_id":"6545c6f4f0651ec5fe0ad1b6","slug":"mp-election-2023-bhojpuri-actor-and-bjp-mp-ravi-kishan-will-arrive-in-umaria-bjp-busy-in-preparations-2023-11-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP Election 2023: भोजपुरी एक्टर व भाजपा सांसद का होगा उमरिया में आगमन, तैयारी में जुटी भाजपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP Election 2023: भोजपुरी एक्टर व भाजपा सांसद का होगा उमरिया में आगमन, तैयारी में जुटी भाजपा
Sat, 04 Nov 2023 09:52 AM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sat, 04 Nov 2023 09:52 AM IST
सार
Assembly Election 2023:गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन भाजपा प्रत्याशियों के लिए प्रचार करने उमरिया जिले में आने वाले हैं। प्रदेश भाजपा भी इसकी तैयारी में जुट गई है। आगामी छह नवंबर को रवि किशन का उमरिया जिले में दौरा है जहां वह लगातार बैठक और रोड शो करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा सांसद रवि किशन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के उमरिया जिले की राजनीति बिल्कुल पूरी तरह से अब गरमा गई है। जहां आरोप-प्रत्यारोप का दौर तो शुरू हो ही गया है। वहीं, अब दिग्गज नेता/अभिनेता भी मैदान में कूद पड़े हैं। जहां गोरखपुर से सांसद और भोजपुरी एक्टर रवि किशन अब उमरिया जिले में कदम रखने वाले हैं और भाजपा भी इसकी तैयारी में जुट गई है।
विज्ञापन
आगामी छह नवंबर को रवि किशन का उमरिया जिले में दौरा है जहां वह लगातार बैठक और रोड शो करेंगे। रवि किशन छह नवंबर के दिन लगभग 3:30 बजे से उमरिया जिले में पहुंच जाएंगे। जहां लगातार जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं, उनकी एक नहीं दो नहीं बल्कि छह से अधिक सभाएं सुनिश्चित की गई है।
विज्ञापन
दरअसल, भाजपा ने मध्यप्रदेश में चुनाव प्रचार के लिए सांसद रवि किशन को स्टार प्रचारक के रूप में शामिल किया है। जहां स्टार प्रचारक के रूप में हुए वह अपनी भूमिका निभाएंगे और हेलीकॉप्टर के द्वारा वह हर जगह पर भ्रमण करेंगे। इसके साथ-साथ भाजपा के नेताओं के साथ मिलकर वह जनसभा में भाग लेंगे। इस दौरान वे लोगों से अपील करेंगे कि वह भाजपा को ही जीत दिलाएं।
विज्ञापन
