फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Umaria News ›   MP Election 2023: BD Sharma makes serious allegations against Chhattisgarh Chief Minister Baghel

MP Election 2023: वीडी शर्मा ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री बघेल पर लगाए गंभीर आरोप; महादेव एप को लेकर कही ये बात

Tue, 07 Nov 2023 09:33 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 07 Nov 2023 09:33 PM IST
सार

MP Election 2023: महादेव एप को लेकर कई हजार करोड़ रुपये के घोटाले की चर्चा है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल पर आरोप लगाए।

विज्ञापन
MP Election 2023: BD Sharma makes serious allegations against Chhattisgarh Chief Minister Baghel
पत्रकार वार्ता करते भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बीडी शर्मा। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

उमरिया जिले में आज विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच मध्य प्रदेश के भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा पहुंचे। यहां पर उन्होंने प्रेस कांफ्रेंस की और जमकर कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने मध्य प्रदेश कांग्रेस ही नहीं बल्कि छत्तीसगढ़ कांग्रेस के साथ पूरे देश के कांग्रेस नेताओं पर आरोप लगाए।

विज्ञापन


भाजपा कार्यालय का उद्घाटन करने आए थे प्रदेश अध्यक्ष
भाजपा कार्यालय उमरिया का आज उद्घाटन करने के लिए खुद प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा आए हुए थे। यहां पर उन्होंने उद्घाटन करने के बाद प्रेस कांफ्रेंस की और कांग्रेस पर जमकर आरोप लगाए।
विज्ञापन


एप को लेकर कई हजार करोड़ रुपये के घोटाले की चर्चा
इन दिनों महादेव एप काफी सुर्खियों में है। इस एप को लेकर कई हजार करोड़ रुपये के घोटाले की चर्चा है। इसमें कई बड़े नाम शामिल हैं। इसको लेकर प्रदेश अध्यक्ष भाजपा वीडी शर्मा ने मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ भूपेश बघेल पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा है कि 508 करोड़ रुपये तो महादेव एप के माध्यम से उन्हें दिया गया है। वहीं, कांग्रेस का हाथ भ्रष्टाचार और दलाल के साथ शुरू से ही रहा है और अभी भी वह चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस सनातन की विरोधी
इसके अलावा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष शर्मा ने कहा कि कमलनाथ हिंदुत्व की बात तो कर रहे हैं, पर भाजपा ने राम मंदिर के होर्डिंग लगाए तो कमलनाथ और दिग्विजय सिंह ने चुनाव आयोग में इसकी शिकायत कर दी और कहा कि यह होर्डिंग तुरंत उतरवाओ। इससे यह साफ साबित होता है कि कांग्रेस सनातन की विरोधी है और हिंदू धर्म में विश्वास नहीं रखती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed