{"_id":"65a4f76ab6c1b6003f00f923","slug":"jackal-terror-in-chhindwara-tigress-was-planning-to-hunt-cattle-in-umaria-2024-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: छिंदवाड़ा में सियार का आतंक, उमरिया में मवेशी का शिकार करने की फिराक में थी बाघिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: छिंदवाड़ा में सियार का आतंक, उमरिया में मवेशी का शिकार करने की फिराक में थी बाघिन
Mon, 15 Jan 2024 02:44 PM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छिंदवाड़ा/उमरिया
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Mon, 15 Jan 2024 02:44 PM IST
सार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में सियार के आतंक की वजह से ग्रामीणों में दहशत है। उमरिया में बाघिन मवेशी का शिकार करने की फिराक में थी। मवेशी पालक की आहट पाकर उसे घायल कर भाग निकली।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में सियार ने महिला को घायल किया।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा और उमरिया में जंगली जानवरों का आतंक बढ़ गया है। उमरिया में एक बाघिन ने गांव में घुसकर मवेशी का शिकार करने की कोशिश की। आहट पाकर मवेशी पालक पर हमला बोला और भाग निकली। वहीं, छिंदवाड़ा में सियार ने हर्रई में दो ग्रामीणों पर हमला बोल दिया। उनका जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के अंतर्गत पनपथा बफर के ग्राम बकेली में देर रात बाघिन ने बरामदे में सो रहे रामदयाल कुशवाहा, उम्र 45 वर्ष, पर हमला किया है। इस घटना के बाद पार्क टीम देर रात घायल को जिला अस्पताल ले गई। वहां फिलहाल घायल का इलाज चल रहा है। बताया जाता है कि घायल रामदयाल के घर कुछ मवेशी सार में बंधे थे। देर रात मवेशी का शिकार करने बाघिन सार में घुसने का प्रयास कर रही थी। मवेशी बहुत ज्यादा आवाज करने लगे तो मवेशी पालक की नींद टूटी। वह जैसे ही बिस्तर से उठा,वैसे ही बाघिन पंजा मारते हुए जंगल की ओर भाग गई। इस घटना में घायल का चेहरा गंभीर रूप से चोटिल हुआ है। घटना के बाद पार्क टीम एक्शन मोड़ पर है। सोमवार की सुबह से ही गांव में हाथी पहुंचे हैं। बाघिन की मूवमेंट पर नजर रख रहे हैं।
विज्ञापन
छिंदवाड़ा में सियार का आतंक
छिंदवाड़ा जिले के हर्रई के गांवों में सियार का आतंक बढ़ गया है। रविवार को गंभीर रूप से घायल होने पर दो ग्रामीणों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया। हर्रई विकासखंड के ग्राम बांका में रविवार सुबह घर से खेत के लिए निकले मंगू पिता सोमी, उम्र 70 वर्ष, पर सियार ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने जब उसे भगाया तो सामने घर में जाकर उसने कृष्णा बाई पति कमलभान इवनाती पर हमला कर दिया। हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें उपचार के लिए छिंदवाड़ा जिला अस्पताल लाया गया। बांका गांव से लगे सिमरिया गांव में भी शनिवार को सियार ने ग्रामीण कमलेश भान पर हमला किया था। कमलेश को मामूली चोट आई थी। उसने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में अपना उपचार कराया था।
विज्ञापन
