{"_id":"64d4e03de10d0fa3840db255","slug":"dead-body-of-tigress-found-in-mutilated-condition-in-bandhavgarh-tiger-reserve-2023-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, एक माह में तीन बाघों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria: बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में बाघिन की मौत, क्षत-विक्षत हालत में मिला शव, एक माह में तीन बाघों की मौत
Thu, 10 Aug 2023 06:34 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 10 Aug 2023 06:34 PM IST
सार
मादा बाघिन का शव क्षत विक्षत अवस्था में संदिग्ध हालात में मिला है। प्रथम दृष्टया बाघिन का शव का तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। शरीर में घाव के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
tiger
- फोटो : social media
विस्तार
उमरिया जिले में लगातार बाघों की मौत की घटनाएं निकलकर सामने आ रही हैं। उमारिया के विश्वप्रसिद्ध बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में फिर एक बाघिन की मौत हो गई है। बाघिन की मौत की सूचना से हड़कंप मच गया है। यह घटना उमरिया जिले के पार्क के पनपथा कोर परिक्षेत्र के पथरहठा बीट के जंगल की है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार मादा बाघिन का शव क्षत विक्षत अवस्था में संदिग्ध हालात में मिला है। प्रथम दृष्टया बाघिन का शव का तीन से चार दिन पुराना लग रहा है। यह बाघिन के शरीर में घाव के निशान मिले हैं।
विज्ञापन
वहीं, अब सूचना के बाद पार्क प्रबंधन के उच्च अधिकारी फोरेंसिक टीम और डॉग स्कॉयड के साथ अब घटनास्थल पहुंचे। जांच के बाद मृत बाघिन का शव जला दिया गया। एक माह के भीतर ही बांधवगढ़ में तीन बाघों की मौत हो चुकी है, जिसमें दो बाघिन और एक बाघ अब शामिल हैं।
विज्ञापन
