{"_id":"65b890baee215a864c08c406","slug":"dahiya-community-not-happy-with-suspension-of-sdm-in-umaria-2024-01-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Umaria News: एसडीएम के निलंबन ने खुश नहीं दहिया समाज, ड्राइवरों पर कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन, जानें मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Umaria News: एसडीएम के निलंबन ने खुश नहीं दहिया समाज, ड्राइवरों पर कार्रवाई को लेकर सौंपा ज्ञापन, जानें मामला
Tue, 30 Jan 2024 11:32 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उमरिया
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 30 Jan 2024 11:32 AM IST
सार
एसडीएम, तहसीलदार और उनके ड्राइवरों द्वारा दो युवकों के साथ की गई मारपीट के मामले में सभी को निलंबित करने की मांग को लेकर दहिया और यादव समाज ने दिया ज्ञापन।
विज्ञापन
ज्ञापन देने पहुंचा दहिया समाज।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बांधवगढ़ एसडीएम का युवकों के साथ मारपीट के वायरल वीडियो के मामले में सीएम ने एसडीएम को तो निलंबित कर दिया था लेकिन तहसीलदार और दो कर्मचारियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। बस उन पर एफआईआर दर्ज हुई है। अब कार्रवाई न होने से दहिया और यादव समाज आक्रोशित है। नाराज दाहिया महासंघ और यादव समाज के सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट आकर जमकर नारेबाजी की और तीनों दोषियों को तत्काल निलंबित कर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
मामला है 22 जनवरी की शाम का जब बांधवगढ़ एसडीएम अमित सिंह की गाड़ी को ओवरटेक करके दो युवक आगे निकल गए तो अपनी तौहीन समझ कर उन दोनों युवकों शिवम यादव और प्रकाश दहिया को खुद भी पीटे और बेतहाशा पिटवाये जिसमें दोनों युवक लहुलुहान हो गए साथ ही एक युवक को 7 घंटे बाद होश आया। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में जम कर वायरल हुआ और प्रदेश में सुशासन की सरकार होने का हवाला देते हुए सीएम ने रंगदार एसडीएम को तत्काल निलंबित करने का आदेश दे दिया, लेकिन बचे लोगों पर कार्रवाई नहीं करने को लेकर दाहिया महासंघ और यादव समाज खासा नाराज हैं, वहीं आज सैकड़ों की संख्या में दोनों समाज के लोग कलेक्ट्रेट पहुंचे जहां जमकर नारेबाजी की और तहसीलदार, चालक और एक अन्य सरकारी कर्मी पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग करते हुए सीएम के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
दाहिया समाज उमरिया के जिला महासचिव दीपम दर्दवंशी ने बताया कि हमारे दहिया समाज के निर्दोष युवक प्रकाश दहिया की एसडीएम एवं उनके साथी तहसीलदार और दो लोग, जिसमे संदीप सिंह एवं एक अन्य कर्मचारी शामिल रहे हैं। उनके ऊपर पुलिस ने तो अपराध दर्ज कर लिया है, लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अभी तक उनको निलंबित नहीं किया गया है। हमारी मांग है कि ऐसे दरिंदों को बर्खास्त किया जाए नहीं तो हम लोगों को आंदोलन, धरना प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। यही मांग यादव समाज की तरफ से उनके जिलाध्यक्ष प्यारे लाल यादव ने भी की। दोनों समाज के लोग मुख्यमंत्री के नाम जिले के कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ज्ञापन लेने आए डिप्टी कलेक्टर मिनाक्षी इंगले ने कहा कि दहिया एवं यादव समाज ने प्रदेश के मुख्यमंत्री जी के नाम ज्ञापन दिया है, यह ज्ञापन कलेक्टर साहब तक पहुंचा दिया जाएगा और उचित माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी तक भेज दिया जाएगा।